लाइव न्यूज़ :

माही विज-जय भानुशाली के कुक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस को दे रहा था जान से मारने की धमकी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2022 18:07 IST

माही विज ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए इस मामले के बारे में बताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया। माही ने ट्वीट्स के माध्यम से आरोप लगाया था कि उन्होंने और जय ने कुछ दिनों पहले जिस कुक को काम पर रखा था, वह कथित तौर पर उनसे चोरी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमाही विज ने आरोप लगाया था कि उसने खंजर घोंपने की धमकी दी थी।माही ने यह भी लिखा था कि वो अपनी और अपनी बेटी की जान के लिए डरी हुई थी।

मुंबई: टेलेविजन के स्टार कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपने कुक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, उनके कुक ने कथित तौर पर उन्हें और उनकी दो साल की बेटी तारा को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद माही और जय ने 29 जून को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि कुक को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। कुक की पहचान संतोष यादव (40) के रूप में हुई है।

जुहू के नेहरू नगर निवासी संतोष ने वेतन विवाद के चलते माही के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक्टर ने ट्विटर के जरिए पुलिस से संपर्क किया था और बाद में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी पर 29 जून को आईपीसी की धारा 509 (शब्द, इशारा या एक महिला की शील का अपमान करने का इरादा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया और 30 जून को उसे अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया गया।"

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी संजय लतकर ने मामले में कुक की गिरफ्तारी के बारे में मिड-डे डॉट कॉम से पुष्टि की। बताते चलें कि माही विज ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए इस मामले के बारे में बताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया। माही ने ट्वीट्स के माध्यम से आरोप लगाया था कि उन्होंने और जय ने कुछ दिनों पहले जिस कुक को काम पर रखा था, वह कथित तौर पर उनसे चोरी कर रहा था।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि उसने खंजर घोंपने की धमकी दी थी। माही ने यह भी लिखा था कि वो अपनी और अपनी बेटी की जान के लिए डरी हुई थी। आगे के ट्वीट में उन्होंने कहा था कि कुक को जय और पुलिस ने पकड़ लिया और उसे जमानत पर छोड़ना उसके परिवार के लिए जोखिम भरा हो सकता है। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो