लाइव न्यूज़ :

'खिचड़ी' फेम टीवी ऐक्टर पुनीत तलरेजा पर लोहे की छड़ और हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 30, 2022 13:05 IST

अधिकारी ने बताया कि तलरेजा को गंभीर चोटें आईं हैं। कुछ राहगीरों ने उन्हें एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुनीत तलरेजा पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया।घटना रविवार रात अंबरनाथ बस्ती में हुई, जब तलरेजा (34) अपनी मां के लिए दवा खरीदकर स्कूटर से घर लौट रहे थे।

ठाणेः टेलीविजन अभिनेता पुनीत तलरेजा पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तलरेजा मशहूर धारावाहिक ‘खिचड़ी’ में नजर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात अंबरनाथ बस्ती में हुई, जब तलरेजा (34) अपनी मां के लिए दवा खरीदकर स्कूटर से घर लौट रहे थे।

अंबरनाथ के शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने अभिनेता की शिकायत के हवाले से बताया कि एक अन्य स्कूटर पर सवार दो लोग उनके सामने आ गए और रास्ता रोक लिया। इसके बाद वे उन्हें कथित तौर पर गाली देने लगे और उन पर लोहे की छड़ तथा अन्य हथियारों से हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि तलरेजा को गंभीर चोटें आईं हैं। कुछ राहगीरों ने उन्हें एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब