लाइव न्यूज़ :

आयांश के लिए 16 करोड़ की दुनिया की सबसे महंगी दवा के लिए मदद करेंगे अमिताभ बच्चन, केबीसी में की दान की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: September 11, 2021 16:23 IST

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक नए प्रोमो वीडियो में, अमिताभ ने कहा, देवियों और सज्जनों, फराह एक 17 महीने के अयांश नाम के बच्चे के लिए खेल रही है, जो एक बीमारी से पीड़ित है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) से पीड़ित आयांश के लिए केबीसी में पहुंची फराह खानआयांश के इलाज में 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत हैशो पर अमिताभ बच्चन ने भी मदद की घोषणा की है

कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने आयांश मदन के इलाज के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन में मदद की घोषणा की है। अमिताभ ने कहा कि वह भी अपनी तरफ से मदद करेंगे। गौरतलब है कि आयांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी की बीमारी से पीड़ित है जिसके इलाज में 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरुरत है। इस इंजेक्शन के लिए बॉलीवुड की कोरियोग्राफर व फिल्म निर्माता फराह खान केबीसी के स्पेशल एपिसोड में गेम खेलकर कर रकम जुटाएंगी। जिसमें दीपिका पादुकोण भी उनका साथ देंगी।

इस दौरान फराह खान ने कहा कि वह चाहती हैं कि केबीसी पर वह जो भी पैसा कमाएं, वह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) से पीड़ित बच्चे के लिए एक बहुत महंगा इंजेक्शन खरीदने के लिए जाए, जो एक दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से बच्चे के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र प्रभावित होती है। फराह के इस सराहनीय कमद में अमिताभ बच्चन भी अपने योगदान की बात कहते हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक नए प्रोमो वीडियो में, अमिताभ ने कहा, देवियों और सज्जनों, फराह एक 17 महीने के अयांश नाम के बच्चे के लिए खेल रही है, जो एक बीमारी से पीड़ित है। प्रोमो में एक वीडियो चलता है जिसमें आयांश की मां बेटे की बीमारी के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं कि बच्चा सात महीने का होने के बाद भी अपने अंगों को ज्यादा नहीं हिला पा रहा था। उसकी जांच के बाद पता चला कि वह एसएमए से पीड़ित है।

इस वीडियो को देख फराह खान काफी भावुक हो जाती हैं। और रोती हुई कहती हैं- जब तक अयांश दो साल का होता है, तब तक जोलगेन्स्मा नाम की एक दवा होती है, जो दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। और इससे उसकी जान बच सकती थी। हम इस बच्चे को बचाना चाहते हैं सर। फराह की बात सुन अमिताभ अपनी तरफ से भी मदद की घोषणा करते हैं।

अमिताभ बच्चन कहते हैं- मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहना चाहिए या नहीं, लेकिन फराह, मैं व्यक्तिगत रूप से भी योगदान देना चाहूंगा। मैं आपको राशि बाद में बताऊंगा, मैं यहां इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। फराह ने हाथ जोड़कर अमिताभ बच्चन का आभार जताते हुए कहा- सर, आपका बहुत आभारी हूं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से आगे आने और मदद करने का भी आग्रह किया।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनFarah Khanदीपिका पादुकोणKBC
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब