लाइव न्यूज़ :

KBC 10: अमिताभ बच्चन ने दमदार अंदाज में शो का किया आगाज, इन नए फ्लेवर के साथ लगे चार चांद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2018 12:50 IST

पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनगा करोड़पति' (केबीसी) आम इंसान को करोड़पति बनने का मौका देने वाला शो है।

Open in App

एक  बार से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' लेकर एक बार फिर से आए हैं। पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनगा करोड़पति' (केबीसी) आम इंसान को करोड़पति बनने का मौका देने वाला शो है। केबीसी के 10वें सीजन का प्रसारण सोमवार से हो गया है। हर बार की तरह से इस बार भी शो में कई तरह के नए फ्लेवर को पेश किया गया है। दमदार अंदाज में अमिताभ ने शो का आगाज किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार शो में क्या नए बदलाव हुए हैं-

ग्राफिक का प्रयोग

केबीसी में इस बार कई तरह की तकनीकि का प्रयोग किया गया है। शो में हाई लेवल ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस बार टाइमर को घड़ी बड़ी का नाम दिया गया है।  इस बार जो टाइमर है, वो 3डी फॉरमेट में होगा, जिसे देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकता है। इससे पहले इस तरह का प्रयोग केबीसी के अंदर नहीं हुआ है।

केबीसी कर्मवीर

इस बार शो में शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला है। हर शुक्रवार को 'केबीसी कर्मवीर' सेग्मेंट पेश किया जाएगा। इसमें समाज के लिए कुछ सकारात्मक प्रभाव डालने वालों को पेश किया जाएगा।

घर बैठे खेलेंगे खेल

केबीसी की हॉट सीट में बैठे कंटेस्टेंट की इस बार घर पर बैठे लोग भी शो को खेल सकेंगे। शो में घर पर बैठकर भाग लेने के लिए  Sony LIV एप के जर‍िए पूछे गए सवालों के जवाब देने होंगे। शो में दर्शक भी सवालों के जवाब देने के साथ जीत सकते हैं।

खास सुविधा

इस बार शो में 50-50, ऑडिंस पोल और जोड़ीदार लाइफलाइन जारी रहेगी। आस्क द एक्सपर्ट कॉन्सेप्ट शुरू किया गया है। इसके जरिए कंटेस्टेंट वीडियो कॉल के जरिए सवाल का जवाब पूछ सकते हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब