लाइव न्यूज़ :

'कसौटी जिंदगी की' का नया प्रोमो रिलीज: ...तो क्या प्रेरणा और अनुराग को मिला पाएगी बेटी स्नेहा?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2020 17:36 IST

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का नया एपिसोड 13 जुलाई से ऑन-एयर होगा। ऐसे में दर्शक नए एपिसोड कला बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'कसौटी जिंदगी की' का नया एपिसोड 13 जुलाई से प्रसारित किया जाएगाअनुराग और प्रेरणा का अपनी बेटी स्नेहा के साथ सामना होगा, हालांकि वो इससे अनजान हैं

स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का नया एपिसोड 13 जुलाई से प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में दर्शक एक बार फिर अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी देख पाएंगे। हालांकि, उनकी लव स्टोरी अब बदले की कहानी में बदल गई है क्योंकि प्रेरणा खासतौर पर बदला लेने के लिए लौटी है।

बेटी के बारे में दोनों नहीं है जानकारी

मगर इस दौरान अनुराग और प्रेरणा का अपनी बेटी स्नेहा के साथ सामना होगा, हालांकि वो इससे अनजान हैं। स्टार प्लस द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में दिखाया गया है कि स्नेहा अपनी मां को याद करती है। मगर उसे प्रेरणा के साथ रहना काफी अच्छा लगता है। इसके तुरंत बाद स्नेहा की मुलाकात अनुराग से होती है। उससे मिलने के बाद भी बच्ची को काफी अच्छा महसूस होता है। 

स्नेहा की मदद करेंगे अनुराग और प्रेरणा

हालांकि, स्नेहा की असली पहचान से अनजान अनुराग और प्रेरणा स्नेहा की मदद करने की कोशिश करेंगे। वहीं, शो के प्रोमो में संकेत दिए गए है कि जोड़ी जल्द ही मिलेगी। यही नहीं, प्रोमो में ये भी बताने की कोशिश की गई है कि स्नेहा के कारण दोनों की मुलाकात हो सकती है। बता दें, करण पटेल अब शो में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाने वाले हैं। 

मिस्टर बजाज के किरदार में नजर आएंगे करण पटेल

सोशल मीडिया पर करण पटेल का मिस्टर बजाज का लुक वायरल हो रहा है। वायरल हो रही फोटो में करण पटेल का जबरदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है। साथ ही सूटेड बूटेड लुक में करण पटेल काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनके इस लुक में मिस्टर बजाज के तेवर साफ देखने को मिलते हैं। शो में करण पटेल की एंट्री का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो