लाइव न्यूज़ :

निशा रावल पर करण मेहरा ने लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड को लेकर किया ये दावा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2022 12:51 IST

टीवी एक्टर करण मेहरा ने अलग रह रही पत्नी निशा रावल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। उन्होंने निशा के कथित प्रेमी पर मारपीट का भी आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे निशा रावल और करण मेहरा के बीच घरेलू विवाद चल रहा है।मई 2021 में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।निशा ने उस वक्त करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।

मुंबई: मशहूर टीवी शरावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पत्नी निशा रावल के साथ उनके रिश्ते किसी से भी छिपे नहीं हैं। इस बीच एक्टर ने गुरुवार शाम अलग रह रही अपनी पत्नी निशा रावल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। उन्होंने निशा के कथित बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

करण ने कहा कि निशा से अलग होने के बाद वह उनके घर में रह रही हैं और उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए उनके संसाधनों का उपयोग कर रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी एक्टर करण मेहरा ने कहा, "निशा एक सिंगल मदर की छवि पेश कर रही है, जो अकेले कर रही है, लेकिन वह मेरे 4।5 बीएचके में रह रही है, उसके पास मेरा बिजनेस है और वह मेरे पैसे ले रही है और केस लड़ रही है।"

करण ने आगे कहा, "मेरे दस्तावेज, पैसा, लैपटॉप, सब कुछ उस घर में है। आप अपनी बेगुनाही कैसे साबित करेंगे? यह आसान नहीं है। मुझे अपने घर जाने की इजाजत नहीं है। मुझे एक सूटकेस में सिर्फ पांच जोड़ी कपड़े दिए गए और मैं लगभग 5 महीने तक उसमें घूमता रहा।" करण ने कहा कि रोहित सेठिया ने उनके ही घर में उनके साथ मारपीट की। उन्होंने साझा किया कि इस मारपीट के समय वह कोविड-19 से उबर रहे थे। 

उन्होंने दावा किया, "उसने निशा का भाई होने के बहाने मेरे साथ मारपीट की और उसी रात दोनों ने मुझे और मेरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी।" करण का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को 'नो-कॉलर आईडी नंबर' से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। 39 वर्षीय एक्टर ने कहा कि उनकी पत्नी रोहित के साथ उस घर में रह रही है जो उनका है।

करण मेहरा ने कहा, "निशा रावल, जिनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है, का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। रोहित सेठिया 14 साल से उनके 'मुंह-बोले भाई' हैं, जिन्होंने उनका 'कन्यादान' भी किया था।" करण ने कहा कि रोहित एक "चेन स्मोकर है, शराब, गुटका पान का सेवन करता है" और उसकी गतिविधियों को "नैतिक रूप से संदिग्ध" कहा क्योंकि वह निशा और करण के बेटे काविश के साथ घर साझा कर रहा है।

उन्होंने ये भी कहा कि यही कारण है कि मैं अपने बच्चे की कस्टडी के लिए लड़ रहा हूं। मेरे पास मेरे बच्चे तक कोई पहुंच नहीं है। रोहित की बेटी ने काविश को राखी बांधी। यह सब (रिश्तेदार) जानते हैं और ये दोनों बच्चे शामिल हैं, हम उन्हें क्या बताएंगे? मैं सच्चाई के लिए लड़ रहा हूं, मैं इसके लिए जाऊंगा।

बता दें कि निशा रावल और करण मेहरा के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। मई 2021 में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। निशा ने उस वक्त करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो लॉक अप में अपने समय के दौरान भी इस बारे में बात की थी।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब