लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा को चैनल पर आया था बहुत गुस्सा, जब टैक्स के नाम पर काट लिये थे 3 लाख रुपये

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2022 19:28 IST

कपिल शर्मा ने जब पहली बार 10 लाख रुपए का पुरस्कार जीता तो उन्हें लगा था कि जीवन में इससे ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्टार चैनल ने पुरस्कार के ​​10 लाख रुपये में से 3.10 लाख रुपये टीडीएस काट लिये थे तब कपिल शर्मा ने सोचा कि इनाम 10 लाख रुपये का है फिर बिना बताए लाखों रुपये कैसे काट लियेयह उस दौर की बात है जब कपिल शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' सीजन 3 जीता था

मुंबई: 'कॉमेडी विद कपिल शर्मा' वाले मशहूर कॉमेडियन और जबरदस्त होस्ट कपिल शर्मा ने एक ऐसे बाकये का खुलासा किया है कि जिसे सुनकर आपर भी हंस पड़ेंगे।

कपिल ने जब सुपरहिट शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीता था तो उन्हें घोषित हुए पुरस्कार की राशि में से आयोजक स्टार चैनल ने ​​3.10 लाख रुपये की कटौती करके बाकि बचे पैसे उन्हें दे दिये।

अब कपिल शर्मा ने सोचा कि जब टीवी पर इनाम की राशि 10 लाख रुपये बताई गई है तो आखिर चैनेल वालों ने लाखों रुपये उन्हें बिना बताए कैसे काट लिये। वो मन ही मन गुस्सा हो रहे थे कि जरूर कुछ टेढ़ा मामला है। आखिर बताए गये पैसे तो उनके अकाउंट में आये नहीं। 

कपिल शर्मा ने थोड़े दिनों के बाद स्टार चैनल के अधिकारियों से मुलाकात की और नाराजगी भरे लहजे में कहा कि आपने तो मुझे जीते हुए 10 लाख रुपये पूरे नहीं दिये। जबकि चेक तो आपने सबके सामने 10 लाख रुपये का थमाया था। वो 10 लाख का चेक जब मैंने बैंक में डाला तो खाते में 6 लाख के आसपास ही जमा हुए और बाकि तो मेरे खाते में आये ही नहीं।

इसे सुनकर चैनेल के अधिकारी ने उन्हें समझाया कि वो पैसे चैनेल ने अपने पास नहीं रखे, वो तो सरकार के नियमों के तहत टीडीएस कटता है। इस वजह से आपके चेक में 3.10 लाख रुपये की कटौती हुई। कपिल शर्मा ये किस्सा उस दौर की बता रहे थे जब वो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' सीजन 3 के विजेता बने थे।

कपिल शर्मा ने कहा कि मैंने उस शो में हंसी को बतौर चैलेंज लिया था और लोगों को हंसाकर मैंने वो शो जीता था। मेरे जीवन में वह पहली सफलता थी और वो पल मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था। 

कपिल शर्मा कहते हैं कि मैंने पहली बार 10 लाख रुपए जीते थे। उस वक्त मुझे लगा था कि जीवन में इससे ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा। इसलिए मैंने वो चेक लैमिनेट करवाकर अपने अमृतसर के घर पर सजाकर रखा था। वो 10 लाख रुपये का चेक था। 

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शोटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट