लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस एक्स-कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह के पास नहीं बचा कोई काम, कोरोना वायरस के कारण हो गए बेरोजगार

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 17:30 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह (Pritam Singh) बेरोजगार हो गए हैं। अब उनके पास कोई काम नहीं बचा है। ऐसे में प्रीतम ने फैंस के साथ अपनी परेशानी शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रीतम टीवी होस्ट के तौर पर कर रहे थे कामकाम ना मिलने से परेशान हैं प्रीतम

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जहां एक ओर देश की स्थिति बेहद गंभीर है तो वहीं इस महामारी की वजह से कई लोग बेरोजगार हो गए। अब इस लिस्ट में बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह (Pritam Singh) का नाम भी शामिल हो गया है। प्रीतम ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि उनके पास अब कोई काम नहीं बचा है।

इंस्टाग्राम पर छलका प्रीतम का दर्द

प्रीतम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कोरोना वायरस के कारण अभी कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ अभी भी परेशानियां झेल रहे हैं। मैं भी उनसे में एक हूं। मैंने रेडियो में काफी काम किया। मगर मुझे लगा कि मैं एक्टिंग में भी अच्छा हूं तो मुझे इसके बारे में सोचना चाहिए।'

जल्दी काम मिलने की जताई उम्मीद

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

प्रीतम ने आगे लिखा, 'मैंने बतौर टीवी होस्ट अपना करियर शुरू किया। मगर तब नहीं पता था कि कुछ ऐसा होगा। कोरोना वायरस होने के कारण मेरे पास कोई काम नहीं बचा है। जिंदगी में पहली बार मैं नर्वस हो रहा हूं और ये जानने के लिए बेताब हूं कि आगे क्या होने वाला है। मैं अपने घर की खिड़की से पॉजिटिवीटी के साथ बाहर देख रहा हूं। मुझे पता है कि कभी चीजें अच्छी होंगी। आशा करता हूं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जल्दी से काम करना शुरू कर दे और फिर खूब नौकरियां आएं।'

वहीं, प्रीतम ने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा है, 'आज एक पुरानी फिल्म का गाना याद आ गया...ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां जरा हटके जरा बचके ये है मुंबई मेरी जान।'

टॅग्स :बिग बॉसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब