लाइव न्यूज़ :

किडनी खराब होने की वजह से मशहूर टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन

By स्वाति सिंह | Updated: July 17, 2018 09:01 IST

Rita Bhaduri Passes away: बताया जा रहा है कि यह बीते 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थी।

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे उनके निधन की खबर आई है। अभिनेता शिशिर शर्मा ने फेसबुक पोस्ट जरिए रीता भादुड़ी के निधन की खबर दी। उन्होंने लिखा, "हमें आपको यह सूचित करने के लिए गहरा अफसोस है कि रीता भादुड़ी अपनी यात्रा के लिए आगे बढ़ गई हैं। अंतिम संस्कार संस्कार 17 जुलाई, मंगलवार 12 बजे दोबारा श्मशान मैदान, पारसी वाडा रोड, परशिवाड़ा, चक्रला, अंधेरी पूर्व में आयोजित किया जाएगा। उदास.....एक अद्भुत इंसान खो गया.....हम में से कई लोगों के लिए एक मां...हम आपको मिस करेंगे मां

बताया जा रहा है कि वह बीते 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थी। एक्टर अमित बहल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, "रीताजी पिछले 10 दिनों से सुजय अस्पताल में हैं। सीआईएनटीएए के हमारे सदस्य उनके साथ जाते हैं।" एक्टर के साथ साथ अमित सीआईएनटीएए के वरिष्ठ संयुक्त सचिव भी हैं।

भादुड़ी के करियर की बात करें तो वह पांच दशकों टेलीविजन की दुनिया में छाई हुई हैं। अभी हाल ही में उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में देखा गया था। इस सीरियल में उन्होंने इमरती देवी का किरदार निभाया था।रीता भादुड़ी की उम्र 62 साल की थी और वह बीते काफी समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही थी। बावजूद इसके उन्होंने अपने हर शो में एक दमदार भूमिका निभाई थी।

बता दें कि बीते वर्ष ही इस बात का खुलासा हुआ था कि उनकी किडनी काफी कमजोर हो गई है। इसके कारण उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना पड़ता था।

टॅग्स :रीता भादुड़ीबॉलीवुड अभिनेत्रीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब