लाइव न्यूज़ :

गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी के घर आई नन्हीं परी, कपल ने वीडियो पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2022 12:22 IST

टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में शुमार गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, देबिना और गुरमीत एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने फरवरी 2011 में शादी की थी। गुरमीत और देबिना शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।

मुंबई: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनकी पत्नी देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में ये गुड न्यूज जानकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। यही नहीं, फैंस लगातार कपल को ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि गुरमीत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें तीनों के हाथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वहीं, वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम अपनी "बेबी गर्ल" का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" इस कैप्शन के साथ गुरमीत चौधरी ने ये भी बताया कि उनकी बेटी का जन्म तीन अप्रैल 2022 को हुआ है। फिलहाल, गुरमीत के इस पोस्ट पर फैंस के साथ कई सेलेब्रिटीज भी कमेंट करके शुभकामनाएं दे रहे हैं। मालूम हो, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने फरवरी 2011 में शादी की थी। ऐसे में अब दोनों एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स बन गए हैं।

मालूम हो, गुरमीत और देबिना की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। दोनों को अक्सर ही कपल गोल्स देते हुए देखा जाता है। ऐसे में फैंस के बीच ये जोड़ी काफी हिट है। बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एकसाथ टीवी शो ‘रामायण’ में भी नजर आ चुके हैं। दोनों ने इस शो में श्रीराम और सीता का किरदार निभाया था। फिलहाल, पिछले सात सालों से देबिना टेलेविजन इंडस्ट्री से दूर हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब