लाइव न्यूज़ :

BB12: युवराज स‍िंह की Ex गर्लफ्रेंड के अलावा बिग बॉस के घर में इन सितारों की सोमवार को होगी एंट्री!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2018 14:05 IST

हर बार ब‍िग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री किसी जबरदस्त सेलेब की होती है। ऐसे में अब सोमवार (22 अक्टूबर) को घर में कुछ नए चेहरों की एंट्री होने वाली है।

Open in App

बिग बॉस 12 जब से ऑन एयर हुआ है एक के बाद एक तड़का शो में देखने को मिल रहा है। हाल ही में घर से नेहा पेंडसे बेघर हुई हैं। उनके बेघर होते ही नए सदस्य के घर में आने की बातें होने लगी हैं। दरअसल हर बार ब‍िग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री किसी जबरदस्त सेलेब की होती है। ऐसे में अब सोमवार (22 अक्टूबर) को घर में कुछ नए चेहरों की एंट्री होने वाली है।

अभी तक की सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार घर में क्रिकेटर युवराज सिंह की एक्स गर्ल फ्रेंड किम शर्मा और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई  की एंट्री होने वाली है। लेकिन अब खबरों की मानें तो  टीवी स्टार रोहित सुचांती और एक्ट्रेस चेतना पांडे भी रेस में शामिल हैं। ऐसे में अब ये चार प्रतियोगी घर में एंट्री के लिए तैयार हैं। 

रोहित सुचांती को आप टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया, 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में राजा रतन मान सिंह का किरदार निभाया था। वहीं, चेतना पांडे, सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं और उन्होंने फिल्म 'आई डोन्ट लव यू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में अब फैंस के लिए सोमवार का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि अब उनके लिए देखना खास होगा कि आखिर इन चार में से कौन 2 दो प्रतियोगी होंगे घर में अपनी एंट्री करेंगे।

इंड‍ियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक बिग बॉस के घर में अब बड़े पर्दे की एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके साथ एक और टेलीविजन स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। किम की एंट्री करीब तय मानी जारी है। केवल लेन देन के कारण उनका घर में आना अभी तक रूका हुआ है। खबरों की मानें तो अगले हफ्ते तक एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में एंट्री करा दी जाएगी।

 वहीं, अगर वह घर के अंदर आती हैं तो श्रीसंत के साथ वह मिलकर शो में तड़का लगा सकती हैं। कयास लगाया जा रहा है कि श्रीसंत और किम की जोड़ी फैंस को मनोरंजित कर सकती है, क्योंकि दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। दरअसल उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब रहा, जब वो क्रिकेटर युवराज स‍िंह को डेट कर रही थीं। फिलहाल दोनों के र‍िलेशन में लंबे समय पहले ब्रेक लग चुका है।युवराज अब शादीशुदा हैं।

किम शर्मा हमेशा से ही बॉलीवुड में अपने बोल्ड अवतार और एक्सपोजर के लिए चर्चा में बनी रहती थी. हालांकि अपनी शादी के बाद किम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और केन्या में अपने पति के साथ बस गईं थी। कहा जा रहा है कि घर में किम के साथ उतरन, दिल से दिल तक और झलक दिखला जा जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं रशि्म देशाई भी नजर आ सकती हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा