लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: बिग बॉस पर उठ रहे हैं स्क्रिप्टिड होने के सवाल, जानिए क्या है इसके पीछे का सच ?

By अभय कुमार दुबे | Updated: October 29, 2018 16:19 IST

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसकी फैन फौलोइंग कभी कम ही नहीं होती है। यह शो लोगों में जितना पॉपुलर है उतना ही कंट्रोवर्शियल भी हैं।

Open in App

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसकी फैन फौलोइंग कभी कम ही नहीं होती है। यह शो लोगों में जितना पॉपुलर है उतना ही कंट्रोवर्शियल भी हैं। इस बार शो पर स्क्रिप्टिड  होने का आरोप लगा है। शो को लेकर वो चीजें बाहर आ रही हैं जो कि पहले से तय लग रही हैं। खैर इस हफ्ते बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा ने अपनी घर में एंट्री से हर किसी को चौंका दिया था। वह शो में अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन से साथ पहुंचे थे। पहली बार दोनों ने शो के दौरान ही अपने रिश्ते का ऐलान किया था। लेकिन अब इस हफ्ते अनूप जलोटा शो से बाहर हो गए हैं। 

इस हफ्ते वह घर से बाहर हो गए हैं। ऐसे में घर से बाहर होने के बाद उन्होंने पहली बार अपने और जसलीन के रिश्ते के बारे में खुलकर राय रखी है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि वह शो जीतेगी। उन्होंने कि मेरे और जसलीन के बीच केवल प्यार ही नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारा एक बहुत शुद्ध और संगीत संबंध है और मुझे लगता है कि यह प्यार से ऊपर है। जैसलिन के साथ मेरा रिश्ता शारीरिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक है।अब मैं आत्मविश्वास से कह सकता हूं, हमारा बंधन मजबूत हो गया है। मुझे आशा है कि यह हमेशा के लिए जारी रहेगा।

वहीं, जैसा कि पहले ही फैंस को पता लग गया था किअनूप के अलावा इस बार शो से सबा भी शो से बाहर हो जाएंगी और ऐसा हो भी गया है। ऐसेमें अब पूरी तरह से लग रहा है रहा है कि इस बार शो पूरी पूरी तरह से स्क्रिप्टिड है। इस बार शो के कैप्टन से लेकर घऱ से बाहर होने वाले प्रतियोगी तक की हर खबर पहले से ही बाहर आ जाती है। ऐसे में इस बार शो पूरी तरह से स्क्रिप्टिड लग रहा है। वहीं, इससे पहले  कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें अनूप जलोटा घर के बाहर किसी फंशन या इवेंट में नजर आ रहे हैं। घर के अंदर रहते हुए अगर अनूप जलोटा बिग बॉस के घर से बाहर ‘फंक्शन या इवेंट’ अटेंड करते देखे नजर आ जाएं तो ऐसे में शो पर सवाल उठना तो लाजमी है।  

महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने सोशलमीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो किसी ‘रहमतें’ नाम की चैरेटी इवेंट में नजर आ रही हैं। अमृता देवेंद्र फडणवीस ने उसी फंक्शन से कुछ पिक्स शेयर की हैं जिसमें उनके साथ अनूप जलोटा जी भी नजर आ रहे हैं। 25 अक्टूबर को शेयर की गईं इन तस्वीरों में अनूप अमृता के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में अनूप जलोटा के अलावा सिंगर शान, सलीम मर्चेंट-सुलेमान के साथ और भी कई बड़े सिंगर्स मौजूद थे।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा