लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 11 का सबसे बड़ा ट्वीस्ट, कैप्टन बनने के लिए दो दुश्मन हुए एक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 16:08 IST

शो में कप्तान बनने के टास्क के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था

Open in App

बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस सीजन में भी दोस्ती-दुश्मनी का रूप बखूबी देखने को मिला है। इस सीजन के शुरुआत से ही हिना खान और शिल्पा शिंदे के रास्ते अलग रहे हैं। मंगलवार को प्रसारित हुए शो में कप्तान बनने के टास्क के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। बीबी पोल्ट्री फॉर्म हाउस टास्क के लिए हिना और शिल्पा ने अपनी आपसी लड़ाई छोड़ दोनों ने टास्क के लिए एक दूसरे से हाथ मिला लिया।

एक दूसरे को घर के अंदर बिल्कुल ना पसंद करने वाली हिना, शिल्पा एपिसोड में टास्क के लिए एक दूसरे से बात करती नजर आईं। दोनों ने विकास गुप्ता के खिलाफ खेलने के लिए एक दूसरे का साथ देने की बात भी कही। लव त्यागी हिना और प्रियांक से बात करने के दौरान कहता है कि कप्तान बनने की कंटेंडरशिप में हम तीनों का नाम आना चाहिए। वह अपने हिना और प्रियांक के बारे में बोल रहा था। वहीं आगे हिना अपने दोस्तों से कहती हैं कि कंटेंडरशिप में हम तीनों और शिल्पा शिंदे का नाम आना चाहिए।

टास्क की शुरुआत में ही पुनीश शर्मा का अंडा आकाश डडलानी फेंक देता है। उसके बाद हिना का अंडा आने पर शिल्पा उसके अंडे को हाथ भी नहीं लगाती हैं। वहीं बात में शिल्पा हिना से कहती हैं कि मैं विकास गुप्ता को कप्तान नहीं बनने दूंगी। वो उसका अंडा तुरंत फेंक देगी। हालांकि दोनों के इस तरह हाथ मिलाने से प्रियांक और लव काफी हैरान नजर आए।

टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस 11हिना खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा