लाइव न्यूज़ :

जब ट्रोलर ने सायंतनी घोष से पूछा ब्रा का साइज, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 10, 2021 15:27 IST

टीवी एक्ट्रेस सयांतनी घोष अपने एक स्वास्थ्य पर आधारित इंटरएक्टिव सेशन में बात कर रही थी । तभी किसी ट्रोलर ने एक्ट्रेस से उनकी ब्रा का साइज पूछा ।

Open in App
ठळक मुद्देसयांतनी घोष से ट्रोलर ने पूछा ब्रा का साइजएक्ट्रेस ने कहा, मुझे बड़ा कप साइज पसंद है कॉफी काहमें अपनी सोच का साइज बदलने की जरूरत है- सयांतनी

मुबंई : टीवी एक्ट्रेस सयांतनी घोष अपने एक स्वास्थ्य पर आधारित इंटरएक्टिव सेशन में बात कर रही थी । तभी किसी ट्रोलर ने एक्ट्रेस से उनकी ब्रा का साइज पूछा ।

उसके बाद सायंतनी  ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस मुद्दे पर अपनी राय रखी । उन्होंने बॉडी शेमिंग और मेंटेल हेल्थ के बारे में कई स्लाइड्स का एक नोट लिखा ।

ट्रोलर ने पूछा ब्रा का साइज

सायंतनी घोष के इंटरएक्टिव सेशन में एक ट्रोलर ने उनसे उनकी ब्रा का साइज पूछा । उसपर सायंतनी ने लिखा, ' मेरे सेशन में मुझसे मेरी ब्रा का साइज पूछा गया था ।

हालांकि मैंने ट्रोलर को उसी वक्त करारा जवाब दे दिया था (जिसे आप सब ने सराहा भी था) लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि इसके बारे में और बात होनी चाहिए ।

किसी भी तरह की बॉडी शेमिंग गलत है लेकिन खासतौर पर मुझे यह बात परेशान करती है कि पुरूष महिलाओं के स्तन को लेकर इतना आकर्षित क्यों होते हैं ? जैसे स्तन का साइज क्या है ? कप ए , कप बी और कप सी  ? और न केवल पुरूष बल्कि महिलाएं भी काफी आकर्षित होती हैं । मुझे लगता है कि हम जैसे यह हमें वैसे ही खुद को स्वीकार करना चाहिए । हमें स्वयं से प्यार करना चाहिए । '

मुझे बड़ा कप साइज पसंद है - सायंतनी घोष

 

सायंतनी ने अपने पोस्ट में महिलाओं से अपील की कि आपको अपने शरीर को लेकर इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है । जब तक आप अपने आपको स्वीकार नहीं करते , कुछ भी नहीं बदलेगा ।

सायंतनी ने कहा कि अगर अब कोई मुझसे मेरी ब्रा का साइज पूछेगा तो मुझे पता है कि मुझे क्या बोलना है । मुझे बड़ा कप साइज पसंद है क्योंकि एक कॉफी प्रेमी होने के नाते मुझे एक बड़ा कप चाहिए । साथ ही एकेट्रेस  ने पुरूषों से उनकी सोच का साइज भी बदलने की अपील की ।

 वर्कफ्रंट की बात करें तो सायंतनी ने कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, नामकरण, बैरिस्टर बाबू , संतोषी मां और महाभारत जैसे शो में शानदार अभिनय किया ।

उन्होंने राजू अंकल, स्वपनो और संघर्ष जैसी बंगाली फिल्मों में भी काम किया । इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म हिम्मतवाला में एक गीत में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई ।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब