लाइव न्यूज़ :

करण कुंद्रा के ब्रेकअप पर दिए बयान को लेकर भड़कीं अनुषा, कहा- कम से कम सच तो बोलो...

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 18, 2021 15:43 IST

वीजे अनुषा दांडेकर ने एक्टर करण कुंद्रा के ब्रेकअप पर दिए बयान पर तंज कसा है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अनुषा ने कहा कि लोग कैसे अपने झूठ को सच मानते है और उसी के अनुसार कहानियां बनाने लगते है ।

Open in App
ठळक मुद्देवीजे अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा पर कसा तंज, कहा सच कहने की आदत डालोअनुषा ने कहा, कुछ लोग अपने झूठ पर विश्वास करके कहानियां बनाते हैवीजे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर करण को दिया इशारों में जवाब, लिखा- #tellyourtruth

मुंबई: वीजे और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा के ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ने के बाद उन पर तंज कसते  हुए कहा कि कम से कम सच बोलो। दरअसल हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में करण ने अनुषा को धोखा देने की बात से इनकार किया था।

इस पर रविवार को अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि लोग अपने झूठ पर विश्वास करते है और खुद के दिमाग में उस हिसाब से कहानी बना लेते है । 

अनुषा ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

अनुषा दांडेकर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'जो लोग आपको बहुत पसंद करते है और आपके झूठ में ही जी रहे है या उसे ही सच मान रहे है .. कृपया उनके सच बोलिए । सच बोलने की आदत डालिए।'

इसके बाद अनुषा ने अपने दूसरे नोट में लिखा, 'कितने दुख की बात है कि लोग अपने झूठ पर विश्वास करते है और उसके हिसाब से अपने दिमाग मे कहानियां बनाने लगते है ।' अनुषा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं सुबह इस तरह उठी.. और हो सकता है मेरी पास बहुत सी चीजें न हो लेकिन एक चीज है कि मैं ईमानदार हूं । हैप्पी हैप्पी संडे #tellyourtruth '

करण ने ब्रेकअप के बारे में  कही थी ये बात

करण ने अपने इंटरव्यू में बहुत सी बातों का जिक्र किया था। धोखा देने की बात पर सवाल पूछे जाने पर करण ने कहा कि मैं हमारे रिश्ते की खातिर चुप हूं और आगे भी चुप रहूंगा।

आगे करण कहते है कि मैंने अनुषा से बहुत कुछ सीखा है इसलिए मैं उनकी और उनके परिवार की बहुत इज्जत करता हूं। उन्होंने अनुषा पर सवाल उठाते हुए ये भी कहा था कि  क्यों इस समय मुझ पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे है , जब मैं अपने करियर में आगे बढ़ रहा हूं। इसके अलावा आज तक मैं जिन लोगों के साथ भी रिलेशनशिप में रहा , उन्होंने मुझ पर क्यों कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए ।  

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट