लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्टर के साथ गुडों ने की मारपीट, सिर में आई गंभीर चोट, FIR दर्ज

By अमित कुमार | Updated: July 29, 2020 06:23 IST

दिल्ली में 'दिल तो हैप्पी है जी' के एक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देगत शनिवार को युवकों का एक समूह उनके घर पहुंचा और अभिनेता से मारपीट की।अंश ने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर आए और कहा कि वो उनसे बात करना चाहते हैं।

टीवी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम एक्टर अंश बागड़ी के साथ दिल्ली में मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ बाहरी लोगों ने उन्हें पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है। अंश के सिर पर चोट लगी है। खबरों के मुताबिक, अंश कुछ दिन पहले ही पंजाब से अपनी फिल्म 'वेल्लापंती' की शूटिंग कर घर लौटे थे। 

गत शनिवार को युवकों का एक समूह उनके घर पहुंचा और अभिनेता से मारपीट की। अंश ने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर आए और कहा कि वो उनसे बात करना चाहते हैं। अंश बात करने के उद्देश्य से घर से बाहर निकले तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग वीडियो क्लिप बना रहे हैं। उन्होंने मामला गंभीर होता देख पुलिस को फोन किया और घर में वापस जाने लगे। 

पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर

इस दौरान किसी ने उन्हें धक्का दिया और पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के पीछे किसी ठेकेदार को जिम्मेदार बताया जा रहा है। खबर है कि अंश और ठेकेदार के बीच कन्स्ट्रक्शन को लेकर विवाद चल रहा है। इस घटना के बारे में उन्होंने पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की है। 

लगभग आठ-दस लोगों ने किया हमला

पुलिस में शिकायत करते हुए अंश बागरी ने बताया, 'शनिवार को मेरे घर का काम चल रहा था और तभी कुछ लोग मेरे घर आए और उन्होंने कहा कि वह मुझसे बात करना चाहते थे। मैं बाहर गया और देखा कि एक आदमी वीडियो बना रहा था और धीरे-धीरे कुछ लोग मेरे आसपास आ रहे हैं। तभी मैं समझ गया कि कुछ गलत है।'

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो