लाइव न्यूज़ :

खत्म हुआ इंतजार, इस महीने से ऑन एयर होगा अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति'

By मेघना वर्मा | Updated: April 29, 2019 16:03 IST

साल 2000 से अमिताभ बच्चन का ये शो कौन बनेगा करोड़पति आ रहा है। जिसमें ना जाने कितने ही लोगों को जिंदगी बदल जाती है। इस शो से अमिताभ पिछले 17 सालों से जुड़े हैं।

Open in App

टीवी के सबसे पॉपुलर शो और केबीसी के लिए लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के शो की ऑन एयर होने की रिपोर्ट आ चुकी है। बताया जा रहा है कि ये शो अगस्त महीने से फिर शुरू हो जाएगा। रिपोर्टस की मानें तो सोनी चैनल के एक शो को रिप्लेस करके अमिताभ के केबीसी को ऑनएयर किया जाएगा। 

लेडीज स्पेशल को किया जाएगा रिप्लेस

बताया जा रहा है कि फेमस डेली सोप लेडीज स्पेशल की जगह केबीसी को ऑन एयर किया जाएगा। ये सीरियल तीन सहेलियों की जिंदगी के ईर्द-गिर्द घूमती हुई कहानी है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। टेली चक्कर की मानें तो केबीसी को 9 से 10 तक का समय दिया गया है। 

पटियाला बेब्स को दिया जाएगा नया स्लॉट

रिपोर्ट के मुताबिक 9 बजकर 30 मिनट पर आने वाले शो पटिलाया बेब्स को अब नये स्लॉट पर शिफ्ट किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की बात करें तो वो एक मई से शुरु किया जाएगा। इसका पता कौन बनेगा करोड़पति के पहले प्रोमो से चलता है। जिसे सोनी टीवी के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था। 

17 साल से जुड़े हैं केबीसी से

साल 2000 से अमिताभ बच्चन का ये शो कौन बनेगा करोड़पति आ रहा है। जिसमें ना जाने कितने ही लोगों को जिंदगी बदल जाती है। इस शो से अमिताभ पिछले 17 सालों से जुड़े हैं। सिर्फ दो साल ही बीच के ऐसे थे जब वो इस शो का हिस्सा नहीं रहे थे। बीच में इस शो को शाहरुख ने भी होस्ट किया था मगर शो उतना पॉपुलर नहीं हो पाया था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब