लाइव न्यूज़ :

कैंसर के इलाज के बीच बिगड़ा नट्टू काका का चेहरा, घनश्याम नायक की वायरल हुई तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 09:05 IST

तस्वीर में नट्टू काका, जिन्हें इस साल की शुरुआत में कैंसर का पता चला था, काफी कमजोर लग रहे हैं। तस्वीर के मुताबिक  उनके चेहरे का एक हिस्सा सूज भी गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर के इलाज के बीच वायरल हुई तस्वीर में नट्टू काका काफी कमजोर दिख रहे हैंदुख होता है असली नाम लोग भूल चुके हैंः घनश्याम ढाई सौ हिंदी-गुजराती फिल्मों में काम कियाः नट्टू काका

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता घनश्याम नायक उर्फ ​​नटवरलाल प्रभाशंकर उंधईवाला (नट्टू काका) की हाल ही में एक 'TMKOC' फैन क्लब द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तस्वीर में नट्टू काका, जिन्हें इस साल की शुरुआत में कैंसर का पता चला था, काफी कमजोर लग रहे हैं। तस्वीर के मुताबिक  उनके चेहरे का एक हिस्सा सूज भी गया है। तस्वीर में नट्टू काका सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए एक प्रशंसक के साथ दिखाई दे रहे हैं। TMKOC को समर्पित फैन अकाउंट ने दिग्गज अभिनेता की दो तस्वीरें साझा कीं और इसके साथ लिखा, "नट्टू काका की हालिया तस्वीर #behindthescenes।"

दुख होता है असली नाम लोग भूल चुके हैंः घनश्याम 

एक इंटरव्यू में घनश्याम नायक ने इस बात पर दुख व्यक्त किया था कि लोग उनका असली नाम ही भूल चुके हैं। घनश्याम नायक ने बताया था कि रेलवे से लेकर बैंक और एयरपोर्ट तक में लोग उन्हें ‘नट्टू काका’ कहकर ही बुलाते हैं।

ढाई सौ हिंदी-गुजराती फिल्मों में काम कियाः नट्टू काका

घनश्याम नायक ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने 100 से ज्यादा नाटकों में काम किया। ढाई सौ हिंदी-गुजराती फिल्मों में काम किया, साढ़े तीन सौ सीरियल में काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा नाम मिला नट्टू काका को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में।”

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो