लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड का ये हीरो करना चाहता है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम, कहा- ये मेरा लक्ष्य...

By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2019 09:54 IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रड्यूसर्स असित मोदी ने भी कल पेन का शो पर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कल पेन की कॉमिक टाइमिंग कमाल है।

Open in App
ठळक मुद्दे कल पेन का असली नाम कल्पेन सुरेश मोदी है। कल पेन नेम सेक जैसी फिल्में करके अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।

टीवी पर आने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दीवाने सिर्फ देशभर में नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। तभी तो अमेरिकी स्टार कल पेन ने ट्विटर पर इस शो में काम करने की इच्छा जताई है। अमेरिका में ही जन्मे गुजराती मूल के कल पेन ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका अंदाज शो के किरदार लेडिस भाई से बिल्कुल मैच कर रहा है। 

ट्वीट करके वीडियो शेयर करने के बाद इंडियन कई फैंन्स ने उन्हें तारक मेहता में काम करने की सलाह दे डाली है। वीडियो शेयर करते हुए पेन ने लिखा भी, लेडीज भाई से मिलिए, एक पुराना गुजराती किरदार, मसखरी कमीज पहने। बस इसी के बाद फैंस ने उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने की नसीहत देनी शुरु कर दी। 

 

फैंस की इन बातों पर पेन ने कहा, 'आप मजाक कर रहे हैं लेकिन यह एक लक्षय रहा है।' स्टार के इस ट्वीट के बाद लगातार सोशल मीडिया पर यही चर्चा है। तारक मेहता के प्रड्यूसर असित मोदी ने भी इस पर अपना बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि कल पेन का शो में होना शानदार होगा। हमारे शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज शिरकत कर चुके हैं।

असित मोदी ने कल पेन के लिए संदेश देते हुए ये भी कहा कि कल पेन भाई, शो के बारे में सुनकर अच्छा लगा। गोकुलधाम सोसाइटी में जेठालाल के बगल वाला फ्लैट खाली है। उनका स्वागत है, गुजराती अंदाज में असित मोदी ने कहा कि तुम तुम्हारे दोस्त होराल्ड को भी लाओ। बता दें कि कल पेन का असली नाम कल्पेन सुरेश मोदी है। वह एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता हैं। उन्होंने नेम सेक जैसी फिल्में करके अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो