लाइव न्यूज़ :

The Kapil Sharma Show: फैन ने अक्षय कुमार से कहा- शाहरुख खान से फोन पर बात करा दीजिए; कपिल बोले- वे PCO में काम करते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2021 08:52 IST

द कपिल शर्मा शो में फिल्म का प्रोमोशन करने पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार के सामने एक महिला फैन ने अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान से बात करने की इच्छा जताई।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार द कपिल शर्मा शो में बेलबॉटम के अपने सह-कलाकारों के साथ प्रोमोशन करने पहुंचे थेशो पर अक्षय के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरेशी और निर्माता जैकी भगनानी भी पहुंचे थेअक्षय और शाहरुख ने दिल तो पागल है में साथ काम किया था

मुंबईः द कपिल शर्मा शो में फिल्म का प्रोमोशन करने पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार के सामने एक महिला फैन ने अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान से बात करने की इच्छा जताई। शाहरुख खान की महिला प्रशंसक ने अक्षय कुमार से फोन पर शाहरुख खान से बात करने के लिए कहा। 

फैन की बात रखने के लिए अक्षय कुमार शाहरुख खान के नंबर डायल करते हैं। और फोन स्पीकर पर डाल देते हैं। लेकिन फैन का दिल टूट जाता है जब शाहरुख खान का फोन स्विच ऑफ बताता है। लड़की अक्षय कुमार से दोबारा अनुरोध करते हुए कहती है- सर आप दूसरा नंबर ट्राय करो। लड़की की इस बात पर कपिल शर्मा बोलते हैं- शाहरुख खान पीसीओ में काम करते हैं।

कपिल शर्मा की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं। अक्षय ने एक वैकल्पिक नंबर की कोशिश करते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता है जिसपर फैन अक्षय कुमार से अनुरोध करती है कि आप शाहरुख खान की पत्नी यानी गौरी खान का ही नंबर लगा दीजिए। इस बात पर उनके साथी मेहमान वाणी कपूर और हुमा कुरैशी खूब ठहाके लगाते हैं।

वे कहते हैं- सारी बात आप पर आएगी। गौरी भाभी बोलेंगी, 'अक्षय जी आप बिगाड़ रहे हैं हमारे पति को' कपिल ने मजाक में कहा, सो स्वीट ऑफ यू, पाजी। अक्षय कुमार द कपिल शर्मा शो में बेलबॉटम के अपने सह-कलाकारों वाणी, हुमा और निर्माता जैकी भगनानी के साथ फिल्म का प्रचार करने आए थे। वे शो के नए सीज़न के पहले मेहमानों में से एक थे।

बता दें, अक्षय और शाहरुख ने दिल तो पागल है में साथ काम किया था। उन्होंने एक-दूसरे की फिल्मों, ओम शांति ओम और हे बेबी में भी अतिथि भूमिका निभाई। शाहरुख ने कुछ साल पहले डीएनए के साथ एक साक्षात्कार में चर्चा की थी कि अक्षय के साथ सहयोग क्यों संभव नहीं हो सकता है। “मैं सो जाता हूँ जब अक्षय जाग रहा होता है। उसका दिन जल्दी शुरू होता है। जब तक मैं काम करना शुरू करता हूं, तब तक वह पैकिंग कर घर जा रहा होता है।

टॅग्स :Akash Kumarकपिल शर्माKapil Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब