लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss-17 में टूट जाएगी ऐश्वर्या और नील की जोड़ी, घरवालों ने की प्लानिंग, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 18, 2023 17:11 IST

बिग बॉस 17 में जैसे जैसे दिन गुजर रहे हैं कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सितारों से सजे इस घर में पति पत्नी को अलग करने की प्लानिंग चल रही है। नील और ऐश्वर्या इस बारे में एक कमरे में चर्चा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के घर में घरवाले नील और ऐश्वर्या के बीच डालेंगे दरार नील से अलग नहीं होना चाहती ऐश्वर्या दोनों सदस्यों को समझ नहीं आ रहा घरवाले उन्हें अलग क्यों करना चाहते हैं

Bigg Boss-17: बिग बॉस-17 का आगाज हो चुका है और दर्शकों को घर के सदस्य पसंद आ रहे हैं। लेकिन दो सदस्यों को एक दूसरे से अलग होने की चिंता सताने लगी है। यह दो सदस्य कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस के घर में आए ऐश्वर्या और नील हैं।

दोनों पति-पत्नी हैं। बीते दो साल पहले दोनों ने शादी की थी। इस शो से पहले ऐश्वर्या बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक रोहित शैट्टी के शो खतरो के खिलाड़ी में नजर आई थी। इस शो में खतरों से संबंधित स्टंट करने के बाद ऐश्वर्या अपने पति नील के साथ बिग बॉस-17 के घर में आई। लेकिन महज दो दिनों के भीतर दोनों को यह डर सताने लगा है कि उन्हें घर के लोग एक साथ नहीं रहने देंगे और अलग कर देंगे।

अलग नहीं होना चाहते नील और ऐश्वर्या

नील ने ऐश्वर्या से कहा कि हमें घर के लोग अलग करना चाहते हैं। इस पर ऐश्वर्या रोने लगती हैं। ऐश्वर्या कहती हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर नील कहते हैं कि इससे तुम प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस पर ऐश्वर्या हां करती हुए अपने जज्बात को छुपा नहीं पाती हैं और रोने लगती हैं। हालांकि, बिग बॉस में आगे इस कपल को डेट पर भेजने के लिए बिग बॉस तैयारी कर रहा है।

यानि कि दोनों कपल बिग बॉस के घर पर रोमांटिक अंदाज में डेट पर जाएंगे। इस दौरान कुछ कीमती समय साथ में बिता सकेंगे। बिग बॉस के द्वारा जारी उनके प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस के घर में ऐश्वर्या और नील कन्फ्यूज्ड लग रहे हैं। क्या इनकी रणनीति फेल हो गई। क्या ये अपनी चाल बदलेंगे। 

14 सदस्यों के बारे में भी जान लीजिए

बिग बॉस-17 में अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मशेट्टी, सनी आर्या, सोनिया बंसल, जिग्रा वोरा, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी के साथ अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नवीद सोले, नील भट्ट, ऐश्वर्या और मन्नारा चोपड़ा सदस्य हैं। 

 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानमुनव्वर फारुकीअंकिता लोखण्डेटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब