लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss से बाहर आने के बाद तहसीन पूनावाला का अयोध्या मामले पर रिएक्शन आया सामने, कहा- 'हर बात पर बहस करूंगा'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 11, 2019 16:03 IST

इतनी जल्दी तहसीन का शो छोड़कर जाना कम वोट्स की वजह से नहीं बल्कि आयोध्या के फैसले की वजह से हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स को कथित तौर पर उनके वकीलों का फोन आया था जिन्होंने राजनीतिक और कानूनी कारणों का हवाला देते हुए तहसीन को शो से बाहर करने का अनुरोध किया था।

Open in App

सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss 13)  के सीजन 13 में धमाकेदार एंट्री करने वाले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला को शो के पिछले एपिसोड में एलिमिनेट कर दिया गया था। एलिमिनेट होने के बाद तहसीन ने अयोध्या मामले (Ayodhya Case) पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है साथ ही अयोध्या मामले (Ayodhya Case) में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी राय भी रखी है।

इंस्टाग्राम पर तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने लिखा, 'एक बार मैं राम मंदिर फैसले को अच्छे से देख लूं, उसके बाद ही मैं इस मुद्दे से जुड़ी हर बात पर बहस करूंगा। कानून के ऊपर कुछ भी नहीं है और मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि भले ही उनके विचार अलग क्यों न हों, लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पूरी तरह से सम्मान करें।'

तहसीन पूनावाला ने इससे पहले भी अयोध्या मामले पर एक और ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, 'एक भारतीय होने के नाते मैं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले का सम्मान करता हूं। मैंने हमेशा माना है कि अगर राम मंदिर से जुड़े आंकड़े और तर्क मिलते हैं तो वहां जरूर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।'

आपको बता दें कि तहसीन पूनावाला को बिग बॉस में मात्र 6 दिन बाद ही घर से बेघर कर दिया गया था। इसके पीछे की वजह आयोध्या मामले का फैसला बताया जा रहा है। तहसीन पूनावाला को शो से इतनी जल्दी बाहर कर दिया जाएगा, इस बात का अनुमान किसी ने भी नहीं लगाया था।

इतनी जल्दी तहसीन का शो छोड़कर जाना कम वोट्स की वजह से नहीं बल्कि आयोध्या के फैसले की वजह से हुआ है। स्पॉट बॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स को कथित तौर पर उनके वकीलों का फोन आया था जिन्होंने राजनीतिक और कानूनी कारणों का हवाला देते हुए तहसीन को शो से बाहर करने का अनुरोध किया था। इस वजह से तहसीन को शो से एलिमिनेट कर दिया गया था।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादअयोध्यासलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब