लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 5 और Note 5 Pro की आज एक बार फिर होगी बिक्री, यहां होंगे उपलब्ध

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 21, 2018 11:29 IST

अगर आप इन फोन्स को कैश ऑन डिलीवरी में मंगवाना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट में यह सुविधा दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले हुए सेल में ये दोनों हैंडसेट चंद मिनट के भीतर फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे।फ्लिपकार्ट पर शाओमी रेडमी नोट 5 मिलेगा कैश ऑन डिलीवरी का लाभ

नई दिल्ली, 21 मार्च। शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 रेडमी नोट 5 प्रो एक बार फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन्स को बुधवार दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट मी.कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को हाल ही में लॉन्च किया है।

इससे पहले हुए सेल में इन दोनों डिवाइस की जबरदस्त बिक्री हुई थी। ये दोनों हैंडसेट चंद मिनट के भीतर आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। जो यूजर्स Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को पहली सेल में खरीदने से चूक गए थे, उनके लिए आज दोबारा मौका है। अगर आप इन फोन्स को कैश ऑन डिलीवरी में मंगवाना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट में यह सुविधा दी जा रही है। आपको बता दें कि शाओमी ने हाल ही में अपने आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से कैश ऑन डिलीवरी फीचर को बंद कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: 10,000 रुपये से भी कम है इन स्मार्टफोन्स की कीमत, फीचर्स और लुक्स में जबरदस्त

Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की कीमत व ऑफर

Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 11,999 रुपये देने होंगे । फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में मिलेगा। वहीं, Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग वेरिएंट में बिकेगा। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के लिए बायबैक गारंटी 49 रुपये में ली जा सकती है। साथ ही एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारक को दोनों ही फोन पर 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5 टीबी तक के 4जी डाटा का लाभ मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 5 के फीचर्स 

इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। साथ ही ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट भी होगा। इस फोन में बैटरी 4000 एमएएच की है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

इसे भी पढ़ें: Flipkart दे रहा इन स्मार्टफोन पर 20000 रुपये तक की छूट, साथ ही 50 प्रतिशत की बायबैक गारंटी

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के फीचर्स

रेडमी नोट 5 की तरह ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

टॅग्स :शिओमीफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की