लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 6 की पहली बिक्री आज, फोन पर मिलेगा ये ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 10, 2018 14:44 IST

शाओमी के नए रेडमी 6 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। जबकि 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगीस्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर बेचा जाएगाफोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में मिलेगा

नई दिल्ली, 10 सितंबर: चीनी कंपनी शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने लेटेस्ट Redmi 6 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro को भारतीय बाजार में उतारा है। अब शाओमी रेडमी सीरीज के Redmi 6 स्मार्टफोन को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा।

Xiaomi Redmi 6 की कीमत व ऑफर्स

शाओमी के नए रेडमी 6 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। जबकि 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में जानकारी दी थी कि ये कीमतें शुरू के दो महीनों के लिए है। जिसके बाद कंपनी इनकी कीमतों में इजाफा कर सकती है। Xiaomi एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसके अलावा मीडॉटकॉम, मी स्टोर व ऑफलाइन मी पार्टनर्स पर भी उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें तो इसकी पहली सेल में एचडीएफसी बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर यूजर्स को 500 रुपये की छूट मिलेगी। फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में मिलेगा।

Xiaomi Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन्स 

शाओमी रेडमी 6 में 5.45 इंच एचडी+ (1440 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। जबकि रेडमी 5 में 5.7 इंच डिस्प्ले दी गई थी। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

Redmi 6 में पिछले वेरिएंट से बेहतर कैमरा दिया गया है। इसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर मिलेंगे। शाओमी का दावा है कि रेडमी 6 में ज्यादा बेहतर सेल्फी लेने के लिए बेहतर फीचर्स वाला कैमरा दिया गया है। फोन में पोर्ट्रेट सेल्फी मोड के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है यानी यूजर्स बैकग्राउंड ब्लर के साथ सेल्फी ले पाएंगे।

शाओमी के नए रेडमी 6 में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन है और इंडस्ट्री के ट्रेंड के हिसाब से फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर की तरह भी काम करता है। एआई फेस अनलॉक के अलावा फिंगरप्रिंट अनलॉक और मी बैंड से अनलॉक करने का विकल्प भी मिलता है। नया एंट्री-लेवल ऐंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन तीन कार्ड स्लॉट के साथ आता है यानी यूजर्स दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में ड्यूल वीओएलटीई, ड्यूल स्टैंडबाय फीचर यानी एक साथ दोनों सिम कार्ड्स पर 4जी नेटवर्क का मजा मिलेगा।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल