लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 6 Pro सेल आज दोपहर 12 बजे से, मिल रहा 2200 रु का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर

By गुलनीत कौर | Updated: October 16, 2018 09:56 IST

Xiaomi Redmi 6 Pro flash sale today: रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Xiaomi Redmi 6 Pro के साथ Redmi 6A और Redmi 6 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा है। इन तीनों में रेडमी 6 प्रो सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है।

Open in App

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी द्वारा आज फिर से अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro को सेल के लिए उतारा जा रहा है। आज यानी 16 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से Amazon.in और mi.com पर शाओमी रेडमी 6 प्रो की सेल शुरू होगी। यह एक फ़्लैश सेल है जिसमें जब तक फोन का स्टॉक रहता है, केवल उतनी देर ही सेल चलती है। 

कंपनी द्वारा हर सप्ताह मंगलवार के दिन शाओमी की रेडमी सीरीज के रेडमी 6 प्रो को सेल के लिए उतारा जा रहा है। रेडमी 6 प्रो के अलावा इस सीरीज के रेडमी 6A और Redmi 6 स्मार्टफोन भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन को कंपनी ने लेटेस्ट फीचर्स से लैस बनाया है।

Xiaomi Redmi 6 Pro की खासियत की बात करें तो फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक, ड्यूल वोल्ट सपोर्ट, 4,000 एमएएच की बैटरी और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मौजूद हैं। फोन की कीमत 10,999 रूपये से शुरू होती है।

Xiaomi Redmi 6 Pro सेल के ऑफर

सेल का अंतर्गत यह फोन दो वैरिएंट में मिल रहा है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 10,999 रुपये का है, जबकि इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। सेल में आपको यह फोन चार रंगों में मिलेगा- ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड।

सेल के दौरान कई सारे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Jio ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। बजाज फिनसर्व कार्ड पर यह फोन 'no cost EMI' के साथ मिलेगा। इसके अलावा यदि आपके पास Hdfc का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है, तो उससे खरीदारी करने पर 5% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Xiaomi Redmi 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 प्रो में 5.84 इंच फुल एचडी का डिस्प्ले है जो 1080x2280 का रेजोल्यूशन प्रदान करता है। यह फोन नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी या 4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। रेडमी 6 प्रो ड्यूल सिम सपॉर्ट करता है। हैंडसेट में दो सिम कार्ड स्लॉट और एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Apple Watch Series 4 की प्री-बुकिंग शुरू, जानिए ECG करने वाली इस घड़ी की भारत में कीमत

रेडमी 6 प्रो में अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जबकि सेकंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। कंपनी ने इवेंट में बताया कि फोन में लोकप्रिय रेडमी नोट 5 प्रो वाला कैमरा सेटअप है। फोन में एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

रेडमी 6 प्रो में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है। शाओमी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर फोन की बैटरी दो दिन तक चलेगी। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 6 प्रो में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी संसर भी हैं।

टॅग्स :शाओमीसेलअमेजनजियोजियो कैश बैक ऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की