लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 5A की आज फ्लैश सेल, Jio दे रहा 2200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 26, 2018 11:17 IST

कंपनी ने दावा किया है कि दुनियाभर में 2018 की पहली तिमाही में रेडमी 5ए सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। बता दें कि इसकी मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Redmi 5A को आज खरीदने का मौकाRedmi 5A के दोनों रैम वेरिएंट की बिक्री मी.कॉम पर

नई दिल्ली, 26 जुलाई: शाओमी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 5A को अगर अभी तक आप खरीद नहीं पाएं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। दरअसल, Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन की आज यानि 26 जुलाई को फ्लैश सेल है। रेडमी 5ए की यह सेल ऑनलाइन Flipkart और Mi.Com वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे फ्लैश का आयोजन किया गया है। 

सेल में स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट रोज गोल्ड, ग्रे, ब्लू और गोल्ड कलर को यूजर खरीद सकेंगे। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने इस फोन की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर की है। वहीं, Xiaomi आने वाले महीने में भारत में अपना नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite हुई लॉन्च, जाने क्या है खास

Xiaomi Redmi 5A कीमत व ऑफर्स 

रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। शाओमी इस फोन पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर मिल रहा है। ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके ग्राहक अतिरिक्त 5% डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ  ही जियो की ओर से इस फोन पर 2200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

Xiaomi Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन्स 

शाओमी के अनुसार यह उसका विश्व में सबसे ज्यादा बिकनेवाला स्मार्टफोन है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का HD (720x1280 pixel) डिस्प्ले है। यह फोन MIUI 9 पर बेस्ड एंड्रॉयड नॉगट पर चलता है। इसमें 1.4GHz क्वॉड-कॉर स्नैपड्रैगन का 425 प्रोसेसर है।

यह भी पढ़ें: Moto E5 Plus vs Redmi Note 5 vs Asus ZenFone Max Pro M1 vs Realme 1: जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत में कौन है दमदार

इसकी अधिकतम इंटरनल मेमरी 256 जीबी तक की जा सकती है। कैमरे के मामले में इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाएंगे। इसकी बैटरी क्षमता 3,000 mAh है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टजिओस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की