लाइव न्यूज़ :

20MP कैमरा वाले Xiaomi Poco F1 सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 12, 2019 11:32 IST

Poco Days Sale 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में Xiaomi अपने धांसू स्मार्टफोन Poco F1 को डिस्काउंट के साथ बेच रही है। इस खास ऑफर की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसेल में Xiaomi अपने धांसू स्मार्टफोन  Poco F1 को डिस्काउंट के साथ बेच रही हैPoco Days Sale 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 30 अप्रैल तक चलेगीPoco F1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर छूट दी जा रही है

चीनी कंपनी शाओमी के सब ब्रैंड Poco को अगर अभी तक नहीं खरीद पाएं हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए Poco सेल का आयोजन किया है। Poco Days Sale 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में Xiaomi अपने धांसू स्मार्टफोन  Poco F1 को डिस्काउंट के साथ बेच रही है।

इस खास ऑफर की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। जानकारी के मुताबिक सेल में Poco F1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है।

पोको डेज सेल में ग्राहक 22,999 रुपये वाला यह धांसू फोन 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के साथ Poco F1 स्मार्टफोन mi.com और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Poco F1 के फीचर्स

शाओमी के Poco F1 में 6.18 इंच फुलएचडी+ नॉच डिस्प्ले दी गई है। फोन की नॉच को सेटिंग में जाकर ऑफ भी किया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में लिक्विड कूल टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके कारण हेवी गेमिंग के दौरान फोन में हीटिंग जैसी समस्या नहीं आएगी। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में अड्रेनो 630 GPU दिया गया है।

Poco F1

शाओमी का यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। कैमरे की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स365 और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का हाई रेजॉलूशन कैमरा दिया गया है।

कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 3.0 को सपॉर्ट करती है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड तीन कलर वेरियंट्स उपलब्ध है।

टॅग्स :शाओमीशाओमी पोकोफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल