लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा 16000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 26, 2018 15:03 IST

फ्लिपकार्ट Mi एनिवर्सरी सेल में Xiaomi के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन Redmi 5A को भी इस सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।फ्लैगशिप मॉडल Mi Mix 2 पर सीधे तौर से 8000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर Mi एनिवर्सरी सेल का आयोजन किया है। यह सेल 24 जनवरी से शुरू हुई थी जिसका आज आखिरी दिन है। यह सेल आज रात 11:59 तक ही चलेगी। इस सेल में शाओमी कंपनी के लेटेस्ट और कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है।

Xiaomi के इन मॉडल को किया गया शामिल

सेल में Xiaomi के Redmi note 4, Mi A1, Mi Mix 2, Mi Max 2 और Redmi 5A को शामिल किया गया है। सेल में मैक्सिमम 8000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

फ्लैश सेल मॉडल है उपलब्ध

शाओमी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन Redmi 5A को भी इस सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। याद रहे कि इस फोन को सिर्फ फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जाता है। 4,999 रुपये में मिलने वाला यह फोन 2GB रैम के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। पावर देने के लिए फोन में 3000mAh की बैटरी मौजूद है। फ्लिपकार्ट के इस सेल में इसको शामिल किया गया है। इस फोन की अगली फ्लैश सेल 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगी।

Xiaomi के इस फोन पर मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट

शाओमी के फ्लैगशिप मॉडल Mi Mix 2 को एनिवर्सरी सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के इस फोन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की असली कीमत 37,999 रुपये है जिसे डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कि इस फोन पर सीधे तौर से 8000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा भी इसमें 3000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। सिर्फ इतना ही नहीं, फोन पर 5000 रुपये का एक्स्ट्रा स्पेशल प्राइस डिस्काउंट और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5% का ऑफ मिल रहा है।

इसके अलावा Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि Redmi Mi A1 स्मार्टफोन के 4 जीबी वेरिएंट पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, Xiaomi Redmi Note 4 के 4 जीबी वेरिएंट को 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टशिओमीशाओमी एमआई मिक्स 2स्मार्टफोनएंड्रॉयड स्मार्टफोनऑफरसेलटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल