लाइव न्यूज़ :

PUBG को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च किया 'सर्वाइवल गेम, जानें पूरी डिटेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 18, 2019 15:57 IST

PUBG गेम को मात देने के लिए चीनी कंपनी Xiaomi ने बाजार में नया गेम लॉन्च किया है। शाओमी का यह गेम हूबहू PUBG जैसा ही है। शाओमी ने कुछ दिनों तक इस गेम को बीटा पर टेस्टिंग किया जिसके बाद इसे लॉन्च किया गया।

Open in App

मोबाइल गेमिंग के बाजार में पॉपुलर चल रहे PUBG Mobile ने यूजर्स के बीच क्रेज पैदा कर दिया है। यूथ और गेमिंग यूजर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है पबजी गेम। यूजर्स का मानना है कि फिलहाल इस गेम को टक्कर देने के लिए बाजार में कोई दूसरा गेम मौजूद नहीं है। लेकिन PUBG गेम को मात देने के लिए चीनी कंपनी Xiaomi ने बाजार में नया गेम लॉन्च किया है। शाओमी का यह गेम हूबहू PUBG जैसा ही है। शाओमी ने कुछ दिनों तक इस गेम को बीटा पर टेस्टिंग किया जिसके बाद इसे लॉन्च किया गया।

Mi App Store पर है मौजूद

Xiaomi ने इस गेम को 'Survival Game'नाम से लॉन्च किया है। महज 185MB का यह गेम शाओमी के आधिकारिक ऐप स्टोर पर मौजूद है। इस गेम को Mi App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम पूरी तरह से PUBG गेम की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें भी आपको मैप से लेकर गन्स जैसे सारे फीचर्स मिलेंगे। गेम के Beta वर्जन को कई तरह के रिव्यू मिले है। गेम को कुछ यूजर्स ने पसंद किया है तो वहीं, इसे PUBG के मुकाबले कमजोर बताया। यहां तक कि इसे स्टूडेंट प्रोजेक्ट जैसा बताया गया। जबकि गेम के तौर पर यह एक स्मूद काम करता है और यह गेमिंग अनुभव भी अच्छा देता है।

PUBG की तरह होती है बैटलफील्ड की लड़ाई

PUBG की तरह यह भी एक बैटलफील्ड आधारित गेम है। इस गेम में भी गेमर्स को एक-दूसरे को खत्म करते हुए आखिर तक जिंदा रहना होता है। कंपनी के मुताबिक, इस गेम को भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है जो चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा शाओमी स्मार्टफोन का खरीदार है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि हर मैच पैराशूट से मैप एरिया पर प्लेयर के उतने के बाद शुरू होता है। यहां प्लेयर्स आपस में लड़ाई लड़ते हैं। जिसमें आखिर तक रहने वाला ही विजेता होता है।

टॅग्स :शाओमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारXiaomi, OPPO संग Samsung पर चीनी कीबोर्ड ऐप्स में बड़ी खामी, यूजर्स द्वारा टाइप करने से पता चलता है सबकुछ

कारोबारईडी ने शाओमी इंडिया, 3 बैंकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 5,551 करोड़ रुपये के कथित फेमा उल्लंघन का मामला

टेकमेनिया2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिके इस ब्रांड के मोबाइल फोन, दूसरे स्थान पर है सैमसंग

कारोबारभारत में काम बंद कर पाकिस्तान ट्रांसफर होने के दावे को Xiaomi ने किया खारिज, ट्वीट कर कही ये बात

भारतई़़डी ने शाओमी इंडिया के आरोपों को किया खारिज, कहा - लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की