लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन खरीदने के इंतजार में बैठे लोगों को हो गई देर, Mi और Oppo ने बढ़ा दी इतनी कीमत

By रजनीश | Updated: April 2, 2020 11:27 IST

आप स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में थे लेकिन किन्हीं वजहों से अभी तक नहीं खरीद सके हैं तो अब आपको उसी स्मार्टफोन की कीमत पहले से ज्यादा चुकानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहेश टेलीकॉम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओप्पो ने 1 अप्रैल से अपने अधिकतर की स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है।श्याओमी ने ट्वीट कर लिखा, 'जीएसटी में बड़ा बदलाव हुआ है। इसे 12 से बढ़ाकर 18 परसेंट कर दिया गया है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने A1K से लेकर Reno 3 Pro स्मार्टफोन तक की कीमत बढ़ाई है। इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। 

स्मार्टफोन्स की ये बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से ही लागू हो गई हैं। फोन की कीमत बढ़ाने के पीछे जीएसटी की बढ़ी हुई दर को माना गया है। ओप्पो के फोन की बढ़ी हुई कीमतें महेश टेलीकॉम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली हैं।

महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओप्पो ने 1 अप्रैल से अपने अधिकतर की स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा जीएसटी की बढ़ी हुई दर को ध्यान में रखकर किया गया है। ट्वीट में ये भी बताया गया है कि वीवो भी आने वाले दिनों में अपने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा सकता है।

किस फोन की कितनी बढ़ी कीमतओप्पो A1k की कीमत 7,490 रुपये थी जो बढ़कर 7,990 रुपये कर दी गई है। ओप्पो A5s के 2जीबी वैरियंट की कीमत 8,490 रुपये थी जो बढ़कर 8,990 रुपये कर दी गई है। ओप्पो A5s के 4जीबी वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये थी जो जिसे अब बढ़ाकर 11,990 रुपये कर दिया गया है। ओप्पो A5 2020 के 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत अब बढ़कर 12,490 रुपये, 13,990 रुपये और 15,990 रुपये हो गई है। 

श्याओमी ने बढ़ाई कीमतओप्पो के अलावा चीन की एक और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी ने अपने एमआई और रेडमी सीरीज के सभी डिवाइसेस की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। श्याओमी के फोन्स की भी कीमत बढ़ने के पीछे जीएसटी की बढ़ी हुई दर है। श्याओमी ने ट्वीट कर लिखा, 'जीएसटी में बड़ा बदलाव हुआ है। इसे 12 से बढ़ाकर 18 परसेंट कर दिया गया है। यही वजह है कि हमने अपने प्रॉडक्ट की कीमत में इजाफा करने का फैसला लिया है। नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। '

भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले ही फोन पर लगने वाली जीएसटी को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया था।

टॅग्स :स्मार्टफोनओप्पोशाओमी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए