लाइव न्यूज़ :

WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर, लाखों मोबाइल में अब नहीं करेगा काम, जानिए क्या आपका फोन भी है शामिल!

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 10, 2019 12:36 IST

फेसबुक की स्वामित्व कंपनी WhatsApp ने घोषणा की है कि मैसेजिंग ऐप जल्द ही दुनिया भर के लाखों फोन में बंद होने वाला है। व्हाट्सऐप ने अपने सपोर्ट पेज के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि वह लाखों स्मार्टफोन्स पर अपना सपोर्ट बंद कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्दे31 दिसंबर 2019 को लाखों स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सऐप अपना सपोर्ट बंद कर देगाइन पुराने फोन्स को इस्तेमाल करने वाले लोग न तो नया अकाउंट बना पाएंगे और ना ही मौजूद अकाउंट को रीवेरिफाई कर पाएंगे

व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। लाखों स्मार्टफोन्स में WhatsApp बंद होने वाला है। फेसबुक की स्वामित्व कंपनी व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि मैसेजिंग ऐप जल्द ही दुनिया भर के लाखों फोन में बंद होने वाला है।

व्हाट्सऐप ने अपने सपोर्ट पेज के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि वह 31 दिसंबर 2019 को लाखों स्मार्टफोन्स पर अपना सपोर्ट बंद कर देगा। व्हाट्सऐप ने कहा है कि वह 31 दिसंबर 2019 के बाद विंडोज मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले किसी भी फोन में काम करना बंद कर देगा।

1 फरवरी 2020 से नहीं करेगा काम

व्हाट्सऐप के मुताबिक, iOS से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले किसी भी iPhone और वर्जन 2.3.7 इंस्टॉल वाले किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस पर व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा। हालांकि, इन आईफोन्स और एंड्रॉयड पर 1 फरवरी 2020 से व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। WhatsApp का कहना है कि इन पुराने फोन्स को इस्तेमाल करने वाले लोग न तो नया अकाउंट बना पाएंगे और ना ही मौजूद अकाउंट को रीवेरिफाई कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आया कॉल वेटिंग फीचर, इस तरह करेगा काम

WhatsApp ने कट-ऑफ तारीख की घोषणा करते हुए ब्लॉग पोस्ट में कहा है, 'हम इन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सक्रियता के साथ डेवलपमेंट नहीं कर रहे हैं। ऐसे स्मार्टफोन्स में कुछ फीचर्स किसी भी वक्त काम करना बंद कर सकते हैं।'

व्हाट्सऐप ने कहा है, 'चूंकि, हमारा पूरा ध्यान अगले सात सालों पर है, हम उन मोबाइल प्लैटफॉर्म्स पर फोकस करना चाहते हैं, जिन्हें बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इन प्रभावित मोबाइल डिवाइसेज में से किसी का इस्तेमाल करते हैं तो हमारी सलाह है कि व्हाट्सऐप जारी रखने के लिए नए एंड्रॉयड, iPhone या विंडोज फोन से अपग्रेड हो जाइए।'

WhatsApp में जल्द आने वाले हैं ये फीचर

व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने प्लैटफॉर्म पर कॉल वेटिंग फीचर को रोलआउट किया है। वहीं इसके साथ कंपनी डार्क मोड फीचर पर भी काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे भी जारी कर दिया जाएगा। साथ ही व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस पर भी काफी दिनों से टेस्टिंग कर रही है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयडआईओएसमोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की