लाइव न्यूज़ :

WhatsApp पर आए मैसेज को किसी ने कर दिया है डिलीट, ये ट्रिक आएगी काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 18, 2018 07:35 IST

Delete for everyone फीचर की टाइम लीमिट है जिसमें आपको मैसेज भेजने के 1.30 घंटे के भीतर ही इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टाइम के खत्म होने के बाद आपके द्वारा भेजा गया मैसेज रिसीवर के वॉल से डिलीट नहीं होगा। ऐसे में हमारे पास एक ट्रिक है जिसकी मदद से आप डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 नवंबर: इंस्टेट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने कुछ दिनों पहले एक फीचर जारी किया था जिसके जरिए लोग भेजे हुए मैसेज को भी डिलीट कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल कर Whatsapp यूजर के वॉल यानी कि सेंडर और रिसीवर दोनों की ओर से मैसेज डिलीट हो जाता है। व्हाट्सऐप के इस फीचर का नाम Delete for everyone है। कई बार आए हुए मैसेज पढ़ने से पहले ही डिलीट हो जाते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि Delete for everyone फीचर की टाइम लीमिट है जिसमें आपको मैसेज भेजने के 1.30 घंटे के भीतर ही इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टाइम के खत्म होने के बाद आपके द्वारा भेजा गया मैसेज रिसीवर के वॉल से डिलीट नहीं होगा। इसके अलावा, डिलीट फॉर एवरीवन का एक और पार्ट है जिसमें डिलीट फॉर मी का ऑप्शन नजर आता है।

इस फीचर ऑप्शन का इस्तेमाल कर सेंडर सिर्फ अपने वॉल से ही मैसेज डिलीट को रिमूव कर सकता है। व्हाट्सऐप पर किसी दोस्त ने आपको मैसेज भेजा और डिलीट कर दिया तो उसे कैसे पढ़ा जाए? ऐसे में हमारे पास एक ट्रिक है जिसकी मदद से आप डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले आपको गूगल प्ले-स्टोर से Notification History नाम का एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

जब भी व्हाट्सऐप पर कोई मैसेज मिलेगा तो इस ऐप के जरिए आपको नोटिफिकेशन मिलेगा और वह मैसेज लॉग फॉर्मेट में दिखेगा। इस ऐप को सेटिंग्स में जाकर आपको एक्सेस देना पड़ेगा।

लॉग पर टैप करके आप मैसेज को पढ़ सकते हैं, लेकिन लंबा मैसेज होने पर यह भी हो सकता है कि आपको पूरा मैसेज दिखाई ना दे, लेकिन आपको फिर भी पता चल जाएगा कि मैसेज किस बारे में था। इस ऐप का फायदा यह है कि अगर आपके किसी दोस्त ने मैसेज भेजा और डिलीट कर दिया तो भी इस ऐप के जरिए आप मैसेज को देख सकेंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपमोबाइल ऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की