लाइव न्यूज़ :

Vodafone के इस रिचार्ज प्लान में हुआ खास बदलाव, अब मिलेगा 84 दिनों के लिए 235 GB डेटा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 21, 2018 15:57 IST

टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोडाफोन का 458 रुपये का रिचार्ज पैक अभी कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है। इस पैक में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए 2.8 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपैक में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए 2.8 जीबी डेटा प्रति दिनअनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन

नई दिल्ली, 21 जुलाई: Vodafone ने अपने कुछ खास यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी के 458 रुपये वाला रिचार्ज पैक में बदलाव किया है। पैक में बदलाव करते हुए अब इस पैक में यूजर को 84 दिनों के लिए हर रोज 2.8 GB 3जी/4जी डेटा दिया जाएगा।

टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोडाफोन का 458 रुपये का रिचार्ज पैक अभी कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है। इस पैक में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए 2.8 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में कुल 235.2 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन मिल रहा है। कुछ सब्सक्राइबर्स को इस पैक में मिल रहे फायदे 398 रुपये में ही मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में 126 GB डाटा के साथ मिलेंगे और भी बहुत से फायदे

बता दें कि पिछले हफ्ते ही Vodafone ने 199 रुपये वाला रिचार्ज पैक भी अपडेट किया था। अब इस पैक में भी 28 दिनों के लिए 2.8 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके अलावा पैक में मिलेगा अनलिमिटेड वॉयस कॉल 28 दिनों के लिए। इस पैक में एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। यह पैक भी केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 

Reliance Jio और Airtel की तुलना में कौन बेहतर 

रिलायंस जियो के 448 रुपये के पैक में 84 दिनों के लिए प्रति दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। वहीं बात करें Jio अपने 449 रुपये वाले पैक में यूजर को 1.5 जीबी डेटा हर रोज देता है। इस पैक की वैधता 91 दिनों के लिए है।

ये भी पढ़ें:  BSNL का धमाकेदार प्लान, यूजर्स को मिलेगा मात्र 39 रुपये में अनलिमिटेड कॉल-100 SMS

Airtel कंपनी 448 रुपये के पैक में हर दिन 1.4 जीबी और साथ ही अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा 82 दिनों की वैधता के साथ दे रही है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनजिओप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की