लाइव न्यूज़ :

Vodafone ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगी 69 दिनों की वैलिडिटी और 97 GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 15, 2019 08:02 IST

Vodafone इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन ने अपने आधिकारिक साइट पर नए 396 रुपये के प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी दी है। प्लान के तहत यूजर्स को 69 दिनों के लिए रोज 1.4 जीबी डेटा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देVodafone ने 396 रुपये का प्रीपेड प्लान बाजार में किया लॉन्चVodafone के नए प्लान की वैलिडिटी 69 दिनों की हैनए प्लान के तहत यूजर्स को 69 दिनों के लिए रोज 1.4 जीबी डेटा मिलेगायूजर्स Vodafone Play ऐप पर फ्री एक्सेस भी मिलेगा

टेलीकॉम कंपनी Vodafone इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 396 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान की वैलिडिटी 69 दिनों की है। नए प्रीपेड प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड टॉकटाइम की सुविधा मिलेगी। गौर करें तो वोडाफोन ने हाल ही में 399 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया था। इस बदलाव के बाद कंपनी 399 रुपये वाले प्लान में 84 दिन के लिए रोजाना 1 जीबी डेटा देगी।

क्या है खास 396 प्लान में?

वोडाफोन ने अपने आधिकारिक साइट पर नए 396 रुपये के प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी दी है। प्लान के तहत यूजर्स को 69 दिनों के लिए रोज 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। यानी कि आपको कुल 96.6जीबी डेटा का फायदा होगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी, लोकल और रोमिंग कॉल का मजा ले पाएंगे। साथ ही प्लान में रोज 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। आपको बता दें कि Vodafone का यह प्लान फिलहाल दिल्ली और मुंबई यूजर्स के लिए है।

vodafone

वहीं, यूजर्स Vodafone Play ऐप पर फ्री एक्सेस भी मिलेगा। वोडाफोन प्ले ऐप में यूजर्स फ्री में मूवी, लाइव टीवी के अलावा और भी बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। Vodafone Play का एक्सेस पाने के लिए सबसे पहले ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।

टॅग्स :वोडाफ़ोनप्रीपेड प्लानटेलीकॉमरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की