लाइव न्यूज़ :

Vivo V9 Youth स्मार्टफोन भारत में हुआ पेश, 6.3 इंच डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 21, 2018 12:40 IST

Vivo V9 Youth में भी 6.3 इंच का 19:9 डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है।

Open in App
ठळक मुद्देवीवो वी9 यूथ की बिक्री 20 अप्रैल से 22,990 रुपये में शुरूवीवो वी9 यूथ में भी 6.3 इंच का 19:9 डिस्प्ले और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस है

नई दिल्ली, 21 अप्रैल। स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo V9 Youth को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने 1 महीने पहले वीवो V9 को पेश किया था और अब इस सीरीज का नया हैंडसेट V9 यूथ को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के कीमत की अगर बात करें तो Vivo V9 Youth की कीमत 18,990 रुपये रखी गई है। यूजर्स Vivo V9 Youth ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। 

इस स्मार्टफोन की खासियत पर गौर करें तो Vivo V9 Youth भी दो रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें भी 6.3 इंच का 19:9 डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। फोन को दो कलर वेरिएंट ब्लैक व गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: तीन कैमरे वाला Huawei P20 Pro और P20 Lite लॉन्च से पहले Amazon इंडिया पर लिस्ट

 Vivo V9 Youth कीमत और उपलब्धता

वीवो V9 यूथ स्मार्टफोन 18,990 रुपये में 20 अप्रैल (शुक्रवार) से मिलेगा। Vivo V9 Youth की बिक्री फिलहाल ऑफलाइन स्टोर में हो रही है। जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल 2018 से यह स्मार्टफोन वीवो अपनी ई-कॉमर्स साइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और पेटीएम मॉल पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo V9 Youth स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की अगर बात करें तो वीवो के इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

अब बात Vivo V9 Youth के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई फेस ब्यूटी फीचर के साथ आता है जिसके दम पर बेहतरीन सेल्फी का दावा किया गया है। वीवो वी9 की तरह इस स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूजर रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp जल्द लाएगा Android और iOS यूजर्स के लिए दो शानदार फीचर

फोन को पावर देने के लिए बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो V9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

टॅग्स :वीवोफ्लिपकार्टअमेजनपेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की