लाइव न्यूज़ :

Vivo V11 Pro आज होगा लॉन्च, जानें क्या है खास फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 6, 2018 12:23 IST

कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले एक टीजर जारी किया है। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि Vivo V11 Pro'वाटरड्रॉप' डिस्प्ले नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में वीवो वी11 को वीवो वी11 प्रो के नाम से उतारा जाएगावीवो वी11 प्रो की कीमत 20,000-30,000 रुपये के बीच हो सकती हैवीवो वी11 प्रो को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाना है

नई दिल्ली, 6 सितंबर: चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो भारत में आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V11 Pro लॉन्च करेगी।  इससे पहले कंपनी ने थाइलैंड में अपनी Vivo 11 सीरीज के दो स्मार्टफोन  Vivo V11 और Vivo V11i से पर्दा उठाया है। वीवो अपने इन फोन्स को मुंबई में आयोजित होने वाले एक इवेंट के दौरान पेश करेगी। इस इवेंट को वीवो के यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक पेज पर लाइव भी देखा जा सकेगा।

कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले एक टीजर जारी किया है। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि Vivo V11 Pro'वाटरड्रॉप' डिस्प्ले नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

Vivo V11 Pro की भारत में कीमत

भारत में इस वीवो वी11 प्रो को 20,000-30,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। बता दें कि Vivo V11 की कीमत थाइलैंड में करीब 21,800 रुपये है। वहीं, वीवो वी11आई को करीब 30,600 रुपये में बेचा जाएगा।

Vivo V11 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। याद रहे कि वीवो वी9 स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ आता है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गगए हैं। ड्यूल सिम Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है।

Vivo V11 में पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।

Vivo V11 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।

टॅग्स :वीवोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए