लाइव न्यूज़ :

रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo U1, इन खूबियों से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 19, 2019 15:45 IST

Vivo U1 से आज पर्दा उठा दिया है। फोन को ड्यूल रियर कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देVivo U1 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल में ड्यूल कैमरा सेटअप हैवीवो यू1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगाVivo U1 की कीमत करीब 8,400 रुपये से शुरू

फोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo U1 से आज पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने चीन में इस फोन को लॉन्च किया है। फोन को ड्यूल रियर कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 799 युआन यानी लगभग 8,400 रुपये है। फोन को मिडनाइट ब्लैक, पर्पल और औरोरा रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

Vivo U1 की कीमत और उपलब्धता

कीमत पर गौर करें तो फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके पहले वेरिएंट 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) रखी गई है। वहीं इसके 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) के साथ बाजार में उतारा गया है। जबकि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199 चीनी युआन (करीब 12,600 रुपये) में बेचा जाएगा। चीनी बाजार में इस फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Vivo U1

Vivo U1 स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी तक है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्यूल सिम वीवो यू1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा।

Vivo U1 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में ड्यूल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। कैमरा ऐप पनोरमा, ब्यूटी और एआर शूट जैसे फीचर से लैस है।

Vivo U1

फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 155.1x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम। वीवो यू1 के कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और जीपीएस शामिल हैं। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक सपोर्ट भी है।

टॅग्स :वीवोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए