लाइव न्यूज़ :

JioPhone के लिए लॉन्च हुए लंबी वैलिडिटी वाले दो नए रीचार्ज पैक, मिलेगा 84GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 25, 2019 11:01 IST

Jio की ओर से जारी किए गए नए रीचार्ज प्लान 297 रुपये और 594 रुपये मौज़ूदा 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये रीचार्ज पैक के साथ उपलब्ध होंगे। पुराने रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJio Phone यूजर्स के लिए पेश किए गए पैक की कीमत 297 रुपये और 594 रुपये रखी हैदोनों ही प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं297 रुपये और 594 रुपये मौज़ूदा 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये रीचार्ज पैक के साथ उपलब्ध होंगे

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने गुरुवार को जियोफोन यूजर्स के लिए दो नए रीचार्ज पैक लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Jio Phone यूजर्स के लिए पेश किए गए पैक की कीमत 297 रुपये और 594 रुपये रखी है। ये दोनों ही प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड टेडा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं यूजर्स को फ्री SMS भी दिए जाएंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह प्लान्स बीते साल लॉन्च किए गए Jio Phone Monsoon Hungama Offer का विस्तार है। 

बता दें कि कंपनी की ओर से जारी किए गए नए रीचार्ज प्लान 297 रुपये और 594 रुपये मौज़ूदा 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये रीचार्ज पैक के साथ उपलब्ध होंगे। पुराने रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।

jio-monsoon-hungama

क्या है खास 297 रुपये के प्लान में?

जियो के 297 रुपये के प्लान में JioPhone यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी। हालांकि, प्लान में डेटा की लिमिट रखी गई है। यूजर्स को इस्तेमाल करने के लिए रोज 0.5 जीबी मिलेगा। इस तरह से ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps की हो जाएगी। साथ ही, जियोफोन यूजर्स Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस और हर महीने 300 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।

Jio Phone Monsoon Hungama Offer

क्या है मिलेगा 594 रुपये के प्लान में?

594 रुपये के रीचार्ज पैक की बात करें तो इसमें जियोफोन यूजर्स को 168 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड डेटा की भी सुविधा मिलती है। हालांकि इस पैक में भी यूजर्स को रोज के लिए 0.5 जीबी डेटा मिलेगा। यानी कि कुल 84 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स को जियो सूट ऐप्स और हर महीने 300 एसएमएस भी मिलते हैं।

मार्केट में पहले से जियो फोन यूजर के लिए 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये वाले पैक पहले से मौज़ूद हैं। इन तीनों ही पैक की वैधता 28 दिनों की है। गौर करने वाली बात है कि ये रीचार्ज पैक सिर्फ जियो फोन यूज़र के लिए हैं, आम जियो सब्सक्राइबर्स के लिए नहीं।

टॅग्स :जियो फोनजियोरिलायंस जियोरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की