लाइव न्यूज़ :

Twitter Hack News: महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सोशल मीडिया साइटों से सर्तक रहने को कहा, अमेरिकी दिग्गजों का हैक हो चुका है अकाउंट

By भाषा | Updated: July 17, 2020 13:13 IST

ट्विटर पर अज्ञात हैकरों ने बुधवार को तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज लोगों, नेताओं, मशहूर हस्तियों और कई बड़ी कम्पनियों के अकाउंट हैक कर लिए थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति चुनाव के डेमोक्रटिक उम्मीदवार जो बाइडेन, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह- संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीइओ एलोन मस्क तक इसके शिकार हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र राज्य की साइबर शाखा ने ट्विटर से प्रमुख हस्तियों के अकाउंट की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने को कहा।अधिकारी ने कहा, ‘‘साइबर शाखा भारत में इस तरह के किसी भी खतरे को लेकर सतर्कता बरत रही है।’’

अमेरिका में कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद महाराष्ट्र साइबर विभाग ने लोगों की निजता और उनकी जानकारियां सुरक्षित रखने के लिए सभी सोशल मीडिया मंचों से तमाम एहतियाती कदम उठाने को कहा है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की साइबर शाखा ने ट्विटर से कहा कि प्रमुख हस्तियों और सत्यापित यूजर्स (उपयोगकर्ताओं) के अकाउंट की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है।अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर विभाग ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे अन्य सोशल मीडिया मंचों को भी परामर्श जारी कर उनसे लोगों की निजता एवं जानकारियों की रक्षा करने की दिशा में कदम उठाने को कहा है।उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ट्विटर पर हुए सुरक्षा उल्लंघन के मद्देनजर सतर्क रहने और भारतीय साइबर स्पेस को सुरक्षित रखने की जरूरत है। अधिकारी ने कहा, ‘‘साइबर शाखा भारत में इस तरह के किसी भी खतरे को लेकर सतर्कता बरत रही है।’’गौरतलब है कि ट्विटर पर अज्ञात हैकरों ने बुधवार को तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज लोगों, नेताओं, मशहूर हस्तियों और कई बड़ी कम्पनियों के अकाउंट हैक कर लिए थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति चुनाव के डेमोक्रटिक उम्मीदवार जो बाइडेन, माइक ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह- संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीइओ एलोन मस्क इसके शिकार हुए।

टॅग्स :ट्विटरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की