800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2026 12:09 IST2026-05-19T12:09:14+5:302026-05-19T12:09:51+5:30

महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग के तहत मई के वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) का बकाया मिलेगा।

Maharashtra Govt Employees 800 crore rupees spent gift lakhs employees Approval payment arrears DA employees 5th, 6th and 7th Pay Commissions Receive DA | 800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

file photo

Highlightsप्रभाव से 60 प्रतिशत की दर से संशोधित महंगाई भत्ता (डीए) प्राप्त होगा।नवंबर और दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के लिए लंबित थी।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) के बकाया भुगतान को मंजूरी दे दी। इस भुगतान के लिए राज्य के खजाने से लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य कर्मचारियों को मई के वेतन के साथ बकाया राशि प्राप्त होगी। सरकार ने सेवानिवृत्त अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि को भी मंजूरी दी है। पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों को इस वर्ष जनवरी से पूर्वव्यापी प्रभाव से 60 प्रतिशत की दर से संशोधित महंगाई भत्ता (डीए) प्राप्त होगा।

5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में वृद्धि नवंबर और दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के लिए लंबित थी। वित्त विभाग ने संशोधन को लागू करने के लिए तीन अलग-अलग सरकारी प्रस्ताव जारी किए। महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग के तहत मई के वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) का बकाया मिलेगा।

Web Title: Maharashtra Govt Employees 800 crore rupees spent gift lakhs employees Approval payment arrears DA employees 5th, 6th and 7th Pay Commissions Receive DA

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे