लाइव न्यूज़ :

24 मेगापिक्सल कैमरे वाला Samsung Galaxy A9 (2018) लॉन्च, भारत में ये होगी कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 20, 2018 17:52 IST

सैमंसग ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A9 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी का दावा है कि 4 रियर कैमरे वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।

Open in App
ठळक मुद्देGalaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगासैमसंग ने दुनिया का पहला रियर क्वॉड-कैमरा स्मार्टफोन Galaxy A9 (2018) लॉन्च कियासैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है

नई दिल्ली, 20 नवंबर: साउथ कोरियन दिग्गज कंपनी सैमसंग ने दुनिया का पहला रियर क्वॉड-कैमरा स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की खासियत है कि यह चार रियर कैमरे से लैस है। कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, ब्लू और पिंक में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इसके अलावा, सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन के बाकी खासियतों के बारे में..

Samsung Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की शुरूआती कीमत 36,990 रुपये होगी। इस कीमत पर फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को खरीदा जा सकेगा। जबकि फोन के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। Samsung Galaxy A9 (2018) की बिक्री 28 नवंबर से भारत में शुरू होगी। यूजर्स को फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार से ही कर सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए9 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

​​​​Samsung Galaxy A9 (2018)

खास है Samsung Galaxy A9 (2018) सेल्फी कैमरा

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।

Samsung Galaxy A9 (2018)

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। स्टोरेज को 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा।

Samsung Galaxy A9 (2018)

हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल