लाइव न्यूज़ :

दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) भारत में आज होगा लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 20, 2018 12:55 IST

सैमसंग आज भारत में अपना 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलक्सी ए9 को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग का यह फोन दुनिया का पहला चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है।

Open in App
ठळक मुद्देGalaxy A9 (2018) में है 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरासैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) 4 रियर कैमरा से लैस है जो दुनिया का पहला फोन होगा6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) में

नई दिल्ली, 20 नवंबर: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग आज भारत में अपना पहला चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) लॉन्च करने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) स्मार्टफोन को सबसे पहले मलेशिया में पेश किया गया था। कंपनी ने 4X Fun टैगलाइन के साथ मीडिया इनवाइट भेजा है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात है कि यह 4 रियर कैमरा से लैस है जो दुनिया का पहला फोन होगा। सैमसंग गैलक्सी ए9 आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली-एनसीआर में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत

भारत में आज लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) के लाइव इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। खबरों की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को 35,000 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस फोन को 599 यूरो (करीब 48,800 रुपये) और 549 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 44,700 रुपये) के साथ उतारा गया है।

Samsung Galaxy A9 (2018)

ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर गैलेक्सी ए9 (2018) के लिए अलग से एक पेज बनाया है। जिससे यह साफ हो जाता है कि इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। स्टोरेज को 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा।

Samsung Galaxy A9 (2018)

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।

हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल