लाइव न्यूज़ :

तीन रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy A7 (2018) स्मार्टफोन भारत में आज देगा दस्तक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 25, 2018 11:02 IST

सैमसंग के Galaxy A7 (2018) फोन में पतले बेजल वाला डिस्प्ले की झलक मिलती है और साथ में बेहतर कैमरे का भी दावा किया गया है। पेज से एआर इमोजी फीचर की भी पुष्टि होती है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो तीन रियर कैमरे के साथ आता हैयह स्मार्टफोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy A7 (2017) का अपग्रेड वर्जन हैसैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में 6 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है

नई दिल्ली, 25 सितंबर: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही ग्लोबल मार्केट में अपना पहला ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी भारत में तीन रियर कैमरे के साथ आने वाले सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) स्मार्टफोन आज लॉन्च करेगी। बता दें कि यह स्मार्टफोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy A7 (2017) का अपग्रेड वर्जन है। पहले ही इस बात की जानकारी मिल चुकी है कि फोन को खास तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा।

ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपने वेबसाइट पर एक टीजर जारी किया है। जारी किए गए टीजर में फोन में होने वाले कुछ खास स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। माइक्रोसाइट में सैमसंग के इस फोन में पतले बेजल वाला डिस्प्ले की झलक मिलती है और साथ में बेहतर कैमरे का भी दावा किया गया है। पेज से एआर इमोजी फीचर की भी पुष्टि होती है।

Samsung Galaxy A7 (2018) कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग ने बताया है कि यह चुनिंदा यूरोपीय और एशियाई मार्केट में उपलब्ध होगा। भारत में यह हैंडसेट ब्लू, ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर में बेचा जा सकता है।

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा - 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ड्यूल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वजन 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल