लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म ओला में हुई छंटनी, करीब 200 कर्मचारियों की गई नौकरी, सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग सेक्शन हुआ प्रभावित-दावा

By आजाद खान | Updated: January 13, 2023 16:40 IST

खबरों के अनुसार, कंपनी ने यह छंटनी ओला कैब्स, ओला इलेक्ट्रिक और ओला फाइनेंशयिल सर्विसेज में की है। कंपनी का इस पर कहना है कि वह इस तरह के बदलाव समय-समय पर करती रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देइसी हफ्ते कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म ओला में छंटनी होने का दावा सामने आया है। दावे के अनुसार, कंपनी ने करीब 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। ऐसे में दावा यह भी है कि इस छंटनी को लेकर कंपनी का इंजीनियरिंग सेक्शन ज्यादा प्रभावित हुआ है।

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत पर विदेश के साथ भारत में भी छंटनी शुरू हो गई है। ऐसे में ऑनलाइन कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म ओला (Ola) में भी छंटनी हुई है और करीब 200 कर्मचारियों की कंपनी ने काम से निकाला है। 

ऐसे में इस छंटनी को लेकर कंपनी का कहना है कि वह बीच-बीच में ऐसे बदलाव करते रहते है। आपको बता दें कि इस छंटनी का काफी असर कंपनी के इंजीनियरिंग सेक्शन पर हो रहा है। कंपनी ने यह भी कहा है कि इस छंटनी से भर्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा और नई हायरिंग जारी रहेगी। 

क्या है पूरा मामला

बिजनेस टुडे के एक खबर के अनुसार, कंपनी द्वारा निकाले गए एक कर्मचारी ने बताया है कि ओला ने इस हफ्ते में कम से कम 200 कर्मचारियों को निकाला है। कर्मचारी ने यह भी कहा है कि वह टेक टीम था और ऐसे में काम से निकाले जाने के बाद वह और भी मौके की तलाश कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छंटनी ओला कैब्स (Ola Cabs), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) और ओला फाइनेंशयिल सर्विसेज (Ola Finanical Services) में हुई है। ऐसे में इसे लेकर जब कंपनी से संपर्क किया गया तो कंपनी ने बताया कि यह छंटनी रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत किया गया है। 

छंटनी पर कंपनी ने क्या कहा, जारी रहेगी भर्ती

खबर के अनुसार, मामले में बोलते हुए कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी बीच-बीच में ऐसी कदम उठाती रहती है। उनके अनुसार, काम की क्षमता को बढ़ाने और काम में सुधार लाने के मद्देनजर कंपनी ऐसी कदम उठाती रहती है। कंपनी के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है उन्हें उनेक नोटिस पीरियड के हिसाब से उन्हें सेवरन्स पैकेज भी दिया जा रहा है। 

कंपनी में भर्ती पर बोलते हुए प्रवक्ता ने कहा है कि इस छटंनी का असर कंपनी में भर्ती पर नहीं पड़ेगा और नई हायरिंग जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी में इंजीनियरिंग और डिजाइन सेक्शन में नई भर्तियां जारी रहेगी। यही नहीं कुछ सीनियर पदों पर भी भर्ती की जाएगी। 

टॅग्स :ओलानौकरीबेरोजगारीटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की