लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio: रिलायंस जियो ने सभी नौ अवार्ड पर किया कब्जा, 5जी नेटवर्क के साथ रेटिंग में टॉप पर, देखें

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 25, 2023 16:04 IST

Reliance Jio: ऊकला द्वारा दिए गए स्पीडटेस्ट अवार्ड्स में रिलायंस जियो ने सभी नौ अवार्ड जीत लिए हैं। वर्ष 2023 के Q1-Q2 नेटवर्क परफॉर्मेंस के आधार पर यह अवार्ड दिए गए। 

Open in App
ठळक मुद्दे बेस्ट 5जी मोबाइल वीडियो एक्सपीरियंस श्रेणियों में जियो ने अवार्ड जीते।  क्रांति में योगदान देना हमारा लिए सौभाग्य की बात है।ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Reliance Jio: जियो भारत का सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क है, इसपर ग्लोबल कनेक्टिविटी इंटेलिजेंस एजेंसी ऊकला ने मुहर लगा दी है। ऊकला द्वारा दिए गए स्पीडटेस्ट अवार्ड्स में रिलायंसजियो ने सभी नौ अवार्ड जीत लिए हैं। वर्ष 2023 के Q1-Q2 नेटवर्क परफॉर्मेंस के आधार पर यह अवार्ड दिए गए। 

फॉस्टेस्ट मोबाइल नेटवर्क, बेस्ट मोबाइल कवरेज, बेस्ट मोबाइल नेटवर्क, बेस्ट मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस, बेस्ट मोबाइल वीडियो एक्सपीरियंस, टॉप रेटिड मोबाइल नेटवर्क, फॉस्टेस्ट 5जी मोबाइल नेटवर्क, बेस्ट 5जी मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस और बेस्ट 5जी मोबाइल वीडियो एक्सपीरियंस श्रेणियों में जियो ने अवार्ड जीते। 

जियो द्वारा अवार्ड जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “जियो की कल्पना भारत में एक डिजिटल सोसायटी बनाने की थी, जहां प्रौद्योगिकी हमारे जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाए। इस क्रांति में योगदान देना हमारा लिए सौभाग्य की बात है।

जिस तेजी से जियो ने 5जी रोलआउट किया है उसपर हमें गर्व है। भारत में जितना भी 5G नेटवर्क रोलआउट किया गया है उसमें से 85 फीसदी जियो ने किया है। हम हर 10 सेकंड में एक 5G सेल लगा रहे हैं।” ऊकला के प्रेसीडेंट और सीईओ स्टीफन बाय ने कहा “ऊकला में हम ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ग्राहकों को स्पीड, वीडियो और गेमिंग में सर्वोत्तम अनुभव देने के जियो के प्रयास शानदार हैं। ये पुरस्कार जियो को भारत में सबसे सम्मानित नेटवर्क का दर्जा देते हैं और अपने उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम नेटवर्क देने की जियो की महत्वाकांक्षा की भी पुष्टि करते हैं।”

टॅग्स :रिलायंस जियोएयरटेलरिलायंसजियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की