लाइव न्यूज़ :

आज होगी Redmi Note 7 Pro की फर्स्ट सेल, फोन पर मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 13, 2019 09:51 IST

Xiaomi कंपनी आज रेडमी नोट 7 प्रो की सेल आयोजित करने वाली है। 13 मार्च को इस फोन की पहली फ्लैश सेल रखी गई है। हाल ही में Redmi Note 7 को भी कंपनी ने फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया था जिसमें फोन के 2 लाख से ज्यादा युनिट्स की सेल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे13 मार्च को रेडमी नोट 7 प्रो फोन की फ्लैश सेल रखी गई हैRedmi Note 7 Pro को फ्लिपकार्ट और मीडॉट कॉम से खरीद सकते हैंशाओमी रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपने दो नए डिवाइस Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने रेडमी नोट 7 प्रो को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी.कॉम से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि शाओमी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया था। चीन में यह स्मार्टफोन 18 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

रेडमी नोट 7 प्रो को फ्लैश सेल में ऐसे खरीदें

याद रहे कि फ्लैश सेल में स्मार्टफोन मिनटों में बिक जाते हैं जिसके बाद कई यूजर्स अपने पसंदीदा फोन को खरीदने से चूक जाते हैं।

1- ऐसे में Redmi Note 7 Pro को खरीदने के लिए कम से कम आधे घंटे पहले से ही अपने Flipkart और मी.कॉम अकाउंट को लॉगइन करके बैठे रहें।

2- लॉगइन करने के बाद सेल शुरू होते ही फोन का कलर और कॉन्फिग्युरेशन को सेलेक्ट करने के तुरंत बाद ही इसे एड टू कार्ट कर लें।

3- कार्ट में ऐड होने के बाद अपना अड्रेस, फोन नंबर, पेमेंट डीटेल एंटर कर चेकआउट पर क्लिक कर दें।

4- पेमेंट होने के 5-7 दिन बाद रेडमी नोट 7 प्रो आपको डिलिवर हो जाएगा।

फोन पर मिलेंगे ये ऑफर्स

रेडमी नोट 7 प्रो को खरीदने पर एयरटेल यूजर्स को 1120GB डेटा ऑफर मिलेगा। साथ ही यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। वहीं, EMI पर फोन को खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो 64 जीबी वेरिएंट पर 13,750 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट पर 15,850 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

रेडमी नोट 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसे शाओमी डॉट नॉच डिस्प्ले कहती है। 2340X1080 पिक्सल रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन और बैक पैनल की सुरक्षा की लिए रेडमी नोट 7 प्रो में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन दिया गया है। रेडमी नोट 7 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन 4जीबी और 6जीबी रैम ऑप्शन के साथ दो इंटरनल स्टोरेज वेरियंट 64जीबी और 128जीबी में आता है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स इस फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं।

एंड्रॉयड 9 पाई ओएस पर काम करने वाले Redmi Note 7 Pro में बात की जाए कैमरे की तो बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा है। सिक्यॉरिटी के लिए फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट के साथ 4,000 mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल