लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 5 और Note 5 Pro की शुरू हुई सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 14, 2018 12:12 IST

जो यूजर्स Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को पहली सेल में खरीदने से चूक गए थे, उनके लिए आज दोबारा मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो आज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगेइससे पहले हुए सेल में ये दोनों हैंडसेट चंद मिनट के भीतर फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे।

नई दिल्ली, 14 मार्च। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 रेडमी नोट 5 प्रो एक बार फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। आपको बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन्स को बुधवार दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट मी.कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स को हाल ही में लॉन्च किया गया है।

इससे पहले हुए सेल में ये दोनों हैंडसेट चंद मिनट के भीतर फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। जो यूजर्स Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को पहली सेल में खरीदने से चूक गए थे, उनके लिए आज दोबारा मौका है।

Xiaomi Redmi Note 5 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी हैं। इस कीमत में ग्राहकों को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। अगर इस फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करे तो कंपनी ने इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी हैं। जिसमें ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। यह फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होगी।

इसे भी पढ़ें: Redmi 5 स्मार्टफोन 14 मार्च को होगा लॉन्च, इस ऑनलाइन साइट पर होगी बुकिंग

शाओमी रेडमी नोट 5 के फीचर्स 

इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। साथ ही ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट भी होगा। इस फोन में बैटरी 4000 एमएएच की है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत और उपलब्धता

इस फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। अगर इस फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करे तो कंपनी ने इस फोन की कीमत 16,999 रुपये रखी हैं। जिसमें आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होगी।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स

रेडमी नोट 5 की तरह ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपने अभी तक मोबाइल नंबर को आधार से नहीं कराया लिंक? यह खबर आपके लिए है जरूरी

Xiaomi Redmi Note 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

टॅग्स :शिओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए