लाइव न्यूज़ :

मोबाइल वॉलेट में KYC अपडेट की समय सीमा बढ़ी, PayTm, Amazon Pay ने किया RBI के फैसले का स्वागत

By भाषा | Updated: February 27, 2019 11:31 IST

ई-वॉलेट कंपनियों को राहत देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) नियमों का पालन करने के लिए समयसीमा को छह माह के लिए बढ़ा दिया। इस नियम का पालन कंपनियों को प्रीपेड भुगतान सेवा का उपयोग करने के लिए करना है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कदम से भारत की वित्तीय समावेशी पहल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगाRBI ने ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) नियमों का पालन करने के लिए समयसीमा को 6 माह के लिए बढ़ा दियाइससे पहले कंपनियों को यह काम 28 फरवरी तक पूरा करना था

अमेजन पे और मोबिक्विक जैसी मोबाइल वॉलेट सेवा चलाने वाली कंपनियों ने मंगलवार को कहा कि 'अपने ग्राहक को जानिए' (केवाईसी) नियमों को लागू करने की मियाद को बढ़ाये जाने से उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि इस कदम से भारत की वित्तीय समावेशी पहल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि ई-वॉलेट कंपनियों को राहत देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) नियमों का पालन करने के लिए समयसीमा को छह माह के लिए बढ़ा दिया। इस नियम का पालन कंपनियों को प्रीपेड भुगतान सेवा का उपयोग करने के लिए करना है। इससे पहले कंपनियों को यह काम 28 फरवरी तक पूरा करना था।

RBI

मोबिक्विक की सह-संस्थापक और निदेशक उपासना टाकू ने कहा कि समयसीमा बढ़ाये जाने से उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कंपनी को अधिक समय मिल जाएगा।

भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) के चेयरमैन विश्वास पटेल ने कहा कि समयसीमा बढ़ाये जाने से कंपनियों को अनुपालन की रणनीति पर काम करने का वक्त मिल जाएगा। अमेजन पे का परिचालन करने वाली अमेजन ने कहा है कि केवाईसी के लिए समयसीमा बढ़ाये जाने से ग्राहकों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)पेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की