लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कभी एटीएम नंबर तो कभी ओटीपी के जरिए बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे हैं ठग

By भाषा | Updated: July 7, 2019 16:27 IST

साइबर ठगी यानी ऑनलाइन ठगी राजस्थान की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है। कभी ओटीपी लेकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले और कभी पेमेंट एप से चूना लगाने वाले इन ठगों ने अब सेना पर भरोसे की आड़ लेना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर ठगी यानी ऑनलाइन ठगी राजस्थान की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है। ठग खुद को सेना का जवान या कर्मचारी बताकर ईकामर्स वेबसाइट या सोशल मीडिया पर अपना सामान सस्ते में बेचने का विज्ञापन देते हैं।

जयपुर, सात जुलाईः साइबर ठगी यानी ऑनलाइन ठगी राजस्थान की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है। कभी ओटीपी लेकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले और कभी पेमेंट एप से चूना लगाने वाले इन ठगों ने अब सेना पर भरोसे की आड़ लेना शुरू कर दिया है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जहां इसके लिए अज्ञानता व पुलिस के सीमित संसाधनों को जिम्मेदार मानते हैं वहीं सांसद रामचरण बोहरा का कहना है कि राज्य सरकार को ऐसे ठगों से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार, बड़ी चिंता की बात यह है कि अब ये ठग सेना पर लोगों के भरोसे को जरिया बना रहे हैं। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें ठग खुद को सेना का जवान या कर्मचारी बताकर ईकामर्स वेबसाइट या सोशल मीडिया पर अपना सामान सस्ते में बेचने का विज्ञापन देते हैं। ये लोगों से सिक्योरिटी, बीमा और जीएसटी के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठ लेते हैं।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ मुकेश चौधरी कहते हैं, ‘‘राजस्थान में संगठित साइबर क्राइम पहले नहीं होते थे लेकिन अब शुरू हो गए हैं। अलवर भरतपुर वाला बेल्ट इस तरह के अपराधों का गढ़ बन गया है।’’ ऐसी ठगी के तरीके के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ठग किसी भी सैन्यकर्मी के आईडी से ईकामर्स साइट पर विज्ञापन देते हैं कि यह चीज बेचनी है और इच्छुक ग्राहक से अग्रिम भुगतान के तौर पर 40 या 50 प्रतिशत पैसा ले लेते हैं। सामने वाला सोचता है कि सैन्य कर्मी है तो वह अग्रिम भुगतान दे कर ठगा जाता है।’’

उल्लेखनीय है कि एटीएम से जुड़ी जानकारी व ओटीपी आदि हासिल कर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाना प्रदेश में आम हो गया है। एक मीडिया रपट के अनुसार ठगों ने बीते डेढ साल में लोगों के खातों से 36 करोड़ रुपये निकाल लिए। हर रोज ऐसे एक दो मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने इस मामले को इस सप्ताह लोकसभा में भी उठाया। बोहरा ने भाषा से कहा ‘‘इस तरह की ठगी चिंताजनक है। राज्य सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और विशेष अभियान चलाना चाहिए ताकि भोले भाले या पढे़ लिखे लोग भी इस ठगी के शिकार नहीं हों।’’

राजस्थान पुलिस के एक आला अधिकारी ने कहा ‘‘ऑनलाइन ठगी कई तरह से हो रही है। एक तरीका तो एटीएम का ब्यौरा व ओटीपी हासिल कर खाते से पैसे निकालने का है। दूसरा तरीका यह है कि विभिन्न पेमेंट एप के जरिए ठगी होती है। इसके अलावा ई कामर्स वेबसाइट के जरिए सामान बेचने के नाम पर ठगी की जाती है। पुलिस अपने स्तर पर काम करती है लेकिन लोगों को जागरुक होने की भी जरूरत है।’’

साइबर विशेषज्ञ भी मानते हैं कि ऐसी ठगी से केवल पुलिस के भरोसे नहीं निपटा जा सकता बल्कि लोगों की जागरुकता भी बहुत जरूरी है। साइबर क्राइम अवेयरनेस सोसायटी के संस्थापक मिलिंद अग्रवाल कहते हैं ‘‘ऐसी ठगी या अपराध की बड़ी वजह अज्ञानता या जागरुकता का अभाव है। दस प्रतिशत लोग भी साइबर ठगी और अपराधों के बारे में नहीं जानते। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को बताया जाए कि वे ओटीपी वगैरह शेयर नहीं करें, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को न जोड़ें। पेमेंट वाले मोबाइल एप के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरतें।’’

टॅग्स :बैंक जालसाजीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की