लाइव न्यूज़ :

महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन, पोको X2 के तीनों मॉडल की कीमत बढ़ी, रेडमी ने भी बढ़ाए दाम

By रजनीश | Updated: June 1, 2020 18:41 IST

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चाइनीज कंपनियों की एंट्री के बाद इनकी कीमतों में काफी कॉम्पिटिशन देखने को मिला था लेकिन अब कई कंपनियां स्मार्टफोन के दाम बढ़ाती जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोको ने एक्स 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी दिया है। इसके साथ ही यह फोन एंड्राएड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में लेटेस्ट चॉर्जिंग पोर्ट टाइप सी भी दिया गया है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (Poco) ने अपने लेटेस्ट पोको एक्स 2 (Poco X2) की कीमत को बढ़ा दिया है। पोको एक्स 2 के दो मॉडल की कीमत में 1,500 रुपये और 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। 

इसी के साथ अब पोको ब्रांड के तहत आने वाले एक्स 2 के तीनों वेरिएंट नई कीमतों के साथ पोको की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर अपडेट कर दिए गए हैं। कंपनी ने पोको एक्स 2 स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया था।

जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत पोको एक्स 2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कीमत 17,499 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। 

स्मार्टफोन के फीचर्सफोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रॉटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। एक स्मार्टफोन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सबसे जरूरी उसका प्रोसेसर होता है। पोको ने एक्स 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी दिया है। इसके साथ ही यह फोन एंड्राएड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।

कैमरा फोन में 4 कैमरों वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2-2 मेगापिक्सल वाले लेंस दिए गए हैं। सेल्फी के लिए भी 2 कैमरे वाला सेटअप दिया गया है। जिसमें एक 20 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। 

फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में लेटेस्ट चॉर्जिंग पोर्ट टाइप सी भी दिया गया है।रेडमी ने भी बढ़ाई कीमतइसके साथ ही रेडमी ने भी अपने रेडमी नोट 8, रेडमी 8 और 8A ड्युअल की कीमतें बढ़ा दी हैं। रेडमी के ये सभी स्मार्टफोन 2 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वैरिएंट के साथ आते हैं।

टॅग्स :स्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए